PBKS की कामयाबी में छिप रही है इस इंडियन बॉलर की नाकामी, हवा हुई गेंदबाजी की पुरानी धार!

Irfan Pathan Questions Yuzvendra Chahal Performance: आईपीएल 2026 के शुरुआती दौर में पंजाब किंग्स सबसे कामयाब टीम के तौर पर उभरकर आई है. मौजूदा सीजन में इस फ्रेंचाइजी ने अब तक एक भी हार स्वाद नहीं चखा, हर तरफ 'श्रेयस अय्यर एंड कंपनी' की कामयाबी के जश्न में भारत के सीनियर स्पिनर की नाकामी छिप रही है, लेकिन उन्हें अपने परफॉर्मेंस को हर हाल में सुधारना होगा.

PBKS Team IPL 2026
1 / 7
PBKS Team IPL 2026

भारत के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान का मानना ​​है कि पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान कॉन्फिडेंस में कमी से जूझते दिखे, जिसमें उन्होंने 3 ओवर में 0/45 की परफॉर्मेंस दी. पठान का ये कमेंट पीबीकेएस और एसएसजी होने वाले मुकाबले से पहले आई है, जो रविवार 19 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा युद्धवीर सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

2 / 7

अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बात करते हुए, पठान ने कहा कि पिछले मुकाबले में चहल की गेंदबाजी में ज्यादा धार नहीं थी, लेकिन उन्होंने एसएसजी के बल्लेबाज निकोलस पूरन के खिलाफ उनके मुकाबले पर खास तौर पर रोशनी डाली.

विज्ञापन

3 / 7

उन्होंने कहा कि दोनों ही खिलाड़ी इस समय अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, और ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन बाजी मारता है. चहल ने पूरन को 2 बार आउट किया है, जबकि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस लेग-स्पिनर के खिलाफ 36 गेंदों में 52 रन बनाए हैं.

4 / 7

पठान ने कहा, 'चहल का पिछला मैच अच्छा नहीं रहा. उनकी गेंदबाजी में लूप ज्यादा था, उसमें न तो ज्यादा धार थी और न ही तेजी; साथ ही उनका कॉन्फिडेंस भी कम लग रहा था. हालांकि चहल पहले भी 2 बार पूरन को आउट कर चुके हैं. इसलिए ये दो ऐसे खिलाड़ियों के बीच का मुकाबला है जो इस समय अपने बेस्ट फॉर्म में नहीं हैं, और ये देखना दिलचस्प होगा कि इस अहम मुकाबले में कौन बाजी मारता है.'

विज्ञापन

5 / 7

41 साल के इरफान पठान ने ये भी कहा कि अगर पिच से थोड़ी भी मदद मिलती है, तो चहल पूरन पर भारी पड़ सकते हैं, क्योंकि जब गेंद में तेजी नहीं होती तो इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को खेलने में दिक्कत होती है.

6 / 7

उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि अगर पिच से थोड़ी भी ग्रिप या मदद मिलती है, तो चहल एक बार फिर पूरन पर भारी पड़ सकते हैं. पूरन एक स्थिर स्थिति से अपने शॉट खेलना पसंद करते हैं, और हालांकि उन्होंने पास्ट में राशिद खान जैसे गेंदबाजों के खिलाफ, खासकर गुजरात के खिलाफ, अच्छे शॉट खेले हैं, लेकिन इस गेंदबाजी आक्रमण में उन्हें वैसी तेजी नहीं मिल पाएगी, जिससे उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं.'

विज्ञापन

7 / 7

पूरन का आईपीएल कैंपेन अब तक निराशाजनक रहा है; उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 42 रन बनाए हैं, और उनका औसत 8.50 रहा है. दूसरी तरफ चहल ने चार पारियों में तीन विकेट लिए हैं, और इस दौरान उन्होंने 9.76 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन