कौन हैं 19 साल के यश राज पुंजा? IPL के डेब्यू मैच में ही बैटर को घुटने टेकने पर किया मजबूर
Who is Yash Raj Punja: कर्नाटक के लेग-स्पिनर यश राज पुंजा ने रविवार 19 अप्रैल 2026 को ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना डेब्यू किया. अपने पहले ही मैच में उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी है.

राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू करने वाले युवा गेंदबाज यश राज पुंजा के उनका पहला इंडियन प्रीमियर लीग मैच हमेशा के लिए यादगार बन गया जब उन्होंने धमाकेदार अंदाज में अपना पहला विकेट हासिल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
2 / 6यश राज पुंजा को राजस्थान रॉयल्स ने भरोसा जता ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मिनी ऑक्शन में उनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था. इस यंग टैलेंट के लिए ये बड़ा ख्वाब सच होने जैसा था. अब उनके पहले आईपीएल मैच के बाद क्रिकेट फैंस ये जानना चाहते है कि आखिर ये खिलाड़ी है कौन?
3 / 6कर्नाटक के मंगलुरु के रहने वाले इस खिलाड़ी का जन्म 26 जून 2006 को हुआ था, उन्होंने महाराजा कप के 2025 एडिशन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी; उन्होंने 10 मैचों में 12.48 के शानदार औसत से 23 विकेट चटकाए थे.
4 / 6ये लंबा-चौड़ा लेग-स्पिनर अपनी गूगली और दूसरे वेरिएशन के साथ-साथ गेंद में एक्सट्रा बाउंस पैदा करने और उसे हाई पेस से टर्न कराने की काबीलियत के लिए जाना जाता है. शायद यही टैलेंट राजस्थान रॉयल्स के टीम मैनेजमेंट को पसंद आ गया.
5 / 619 साल का ये युवा खिलाड़ी राजस्थान के स्पिन बॉलिंग अटैक को और भी मजबूत बनाता है, जिसकी अगुवाई रवींद्र जडेजा और रवि बिश्नोई कर रहे हैं. हालांकि यश राज पुंजा के लिए अभी ये शुरुआत है, आने वाले मैचों में उनके लिए बड़ा इम्तिहान हो सकता है.
6 / 6यश राज पुंजा नेअपने डेब्यू मैच में पुंजा ने 4 ओवर के स्पैल में 6.25 की इकॉनमी रेट से 25 रन दिए और कोलकाता नाइटराइडर्स के अहम बल्लेबाज रमनदीप सिंह को क्लीन बोल्ड कर दिया. रमनदीप को यकीन नहीं हुआ और वो अपने एक घुटने को जमीन पर टिका कर थोड़ी देर ठहर गए.