FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 11 जून को हुई. इस दिन मैक्सिको और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने थी. इस मुकाबले में मैक्सिको की टीम ने अफ्रीका को 2-0 से ओपनिंग मैच में हरा दिया. हालांकि इस दौरान मैदान पर जमकर बवाल हुआ. जिसके कारण ही रेफरी ने मैच में 3 रेड कार्ड दिखाया. हालांकि अब मुकाबले के 2 दिन बाद तक एक रिएक्शन वायरल हो रहा है. जिससे फैंस को अब 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के एक पुराने रिएक्शन की याद आ रही है.
वैभव सूर्यवंशी की फीफा वर्ल्ड कप में आई याद
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मुकाबले के 84वें मिनट में जब रेफरी विल्टन सम्पायो असिस्टेंट रेफरी से बातचीत कर रहे थे. उसी समय साउथ अफ्रीका के डिफेंडर खुलिसो मुदाऊ वहां पर खड़े होकर उन्हें सुन रहे थे. ऐसे टाइम में जब कैमरा उनके ऊपर आया, तो खुलिसो मुदाऊ बहुत ही हैरान करने वाला चेहरा बनाया हुआ था. फैंस ने जब मुदाऊ का रिएक्शन देखा, तो उन्हें 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की याद आ गई. कुछ ऐसा ही हाव भाव भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का इमर्जिंग एशिया कप के दौरान देखने को मिला था. सोशल मीडिया पर इन दोनों रिएक्शन को लेकर बड़ी चर्चा चल ही है. वैभव सूर्यवंशी का क्रेज इसके साथ ही और ज्यादा बढ़ता जा रहा है. वो हर समय चर्चा में बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: यूनाइटेड स्टेट्स के आगे पस्त हुआ पराग्वे, 4-1 की एकतरफा जीत से मचाया तहलका
क्यों वैभव सूर्यवंशी ने दिया था ऐसा रिएक्शन?
इमर्जिंग एशिया कप में इंडिया ए की टीम पाकिस्तान ए के साथ खेल रही थी. इस मुकाबले के 10वें ओवर के समय में सुयश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की पहली गेंद पर माज सदाकत ने बड़ा शॉट लगाने का फैसला किया, जिसे नमन धीर ने कैप चपक लिया. जिसके बाद बल्लेबाज को आउट मानकर भारतीय खिलाड़ी जश्न मना रहे थे. हालांकि अंपायर का कुछ और मानना था. जिसके कारण ही इंडिया ए के कप्तान जीतेश शर्मा अंपायर से बहस कर रहे थे. ऐसे समय में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर जूम किया, तो वो बिल्कुल हैरान करने वाला चेहरा बनाए हुए थे.
ये भी पढ़ें: कौन होगा FIFA World Cup 2026 का विनर? इस एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines