10 चौके, 8 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

Vaibhav Suryavanshi Century: वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन की शुरुआत ताबड़तोड़ अंदाज में कर ली है. बिहार के लिए खेलते हुए उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया. वैभव अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने इसका प्रदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी में भी जारी रहा. सूर्यवंशी ने इसी के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

Vaibhav Suryavanshi Century

सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाई तबाही

Vaibhav Suryavanshi Century: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत हो गई है. बिहार और अरुणाचल प्रदेश के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच हो रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से कोहराम मचाया और जोरदार शतक जड़ दिया. 14 साल के इस बल्लेबाज ने पहले अंडर 19 एशिया कप में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया और अब विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत उन्होंने बेहतरीन अंदाज में की. उन्होंने इसी के साथ लिस्ट A इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाई तबाही

वैभव सूर्यवंशी ने बिहार के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल किया और अब विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत उन्होंने तगड़े अंदाज में की. अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ वैभव ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. रांची में चल रहे इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही तेज गति से बल्लेबाजी की और बड़े-बड़े शॉट लगाए. उन्होंने मात्र 36 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया. 50-50 ओवर फॉर्मेट में सूर्यवंशी का इतनी तेज गति से बल्लेबाजी करना सभी को हैरान कर गया. वैभव ने 277.77 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और उनकी इस ताबड़तोड़ पारी में 10 चौके एवं 8 छक्के शामिल थे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा के लिए बढ़ाई गई सिक्योरिटी, ड्रेसिंग रूम में फैंस के घुसने की घटना के बाद उठाया सख्त कदम

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास

36 गेंदों में अपने ताबड़तोड़ शतक के चलते वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. वो भारतीय लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. अनमोलप्रीत सिंह ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 सीजन में पंजाब के लिए खेलते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था. वैभव सिर्फ एक गेंद पीछे रह गए, वरना वो लिस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन जाते. युसूफ पठान ने 2009-10 के विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में 40 गेंदों में शतक जड़ा था. वैभव अब उनसे आगे निकल चुके हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर अंडर 19 वर्ल्ड कप में रहेंगी नजरें

अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी 2026 से हो रही है. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका है और वैभव सूर्यवंशी भी टीम में हैं. सूर्यवंशी का अंडर 19 एशिया कप में प्रदर्शन बढ़िया रहा था और अब वर्ल्ड कप में भी उनसे काफी उम्मीदें रहने वाली हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ