विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा के लिए बढ़ाई गई सिक्योरिटी, ड्रेसिंग रूम में फैंस के घुसने की घटना के बाद उठाया सख्त कदम

Extra Security for Rohit Sharma: विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा लंबे समय बाद वापसी करने वाले हैं. वो मुंबई के साथ जुड़ चुके हैं और उनका पहला मैच सिक्किम के खिलाफ होने जा रहा है. रोहित शर्मा टूर्नामेंट में मात्र 2 मैच खेलेंगे और ये जयपुर में होंगे. उनके लिए सिक्योरिटी बढ़ाई जा चुकी है. पिछले साल जायसवाल के साथ हुई घटना के बाद सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है.

Extra Security for Rohit Sharma:

रोहित शर्मा के लिए बढ़ी सिक्योरिटी

Extra Security for Rohit Sharma: रोहित शर्मा 7 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिर विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा बनने वाले हैं. वो मुंबई टीम का हिस्सा बन चुके हैं और सिक्किम के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी का अपना पहला मैच खेलने वाले हैं. बता दें कि रोहित शर्मा टूर्नामेंट में सिर्फ दो मैच खेलेंगे और दोनों मुकाबले जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होंगे. पिछले साल यशस्वी जायसवाल से मिलने की कोशिश में फैंस ड्रेसिंग रूम में घुस गए थे. इसी वजह से अब उस घटना को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा के लिए सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा के लिए बढ़ी सिक्योरिटी

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई और सिक्किम के बीच मैच होने वाला है. इसमें रोहित शर्मा खेलेंगे और उन्होंने एक दिन पहले नेट्स में अभ्यास भी किया. उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ लग गई और इसी कारण अब हिटमैन के लिए अधिक सिक्योरिटी का इंतजार किया गया है. रोहित भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके लिए सिक्योरिटी का ध्यान रखना जरुरी है. बताया जा रहा है कि रोहित को मैदान पर देखने के लिए स्टेडियम में करीब 3 हजार लोग आ सकते हैं. कुछ गेट्स को खोला जाएगा और एंट्री फ्री है. ऐसे में भारी मात्रा में फैंस आएंगे और रोहित के लिए सुरक्षा बढ़ाना बेहद जरुरी बन जाता है.

विज्ञापन

जायसवाल के साथ हुई घटना के बाद उठाया गया कदम

यशस्वी जायसवाल को पिछले साल काफी समस्या का सामना करना पड़ा. दरअसल, जायसवाल से मिलने और फोटो क्लिक कराने के लिए फैंस ड्रेसिंग रूम में घुस गए थे. उनकी सुरक्षा का उतनी अच्छी तरह से ध्यान नहीं रखा गया. जायसवाल को इसके बाद पीछे से बाहर निकलना पड़ा था. इस मामले को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा किस टीम के खिलाफ खेलेंगे दूसरा मैच?

सिक्किम के खिलाफ रोहित शर्मा का पहला विजय हजारे ट्रॉफी मैच हो रहा है. इस टूर्नामेंट में वो सिर्फ दो मुकाबलों का हिस्सा बनते हुए नजर आएंगे. बताया जा रहा है कि वो 26 दिसंबर को उत्तराखंड के खिलाफ भी खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित इन दो मैचों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी के रूप में देख रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ