दोहरे शतक से चूके 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, फिर भी इतिहास रच तोड़ दिया सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi World Record: वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत में ही कमाल कर दिया. 14 साल के वैभव ने बिहार के लिए खेलते हुए अरुणाचल के खिलाफ ताबड़तोड़ शतक जड़ा. सूर्यवंशी दोहरे शतक के बेहद करीब थे लेकिन मात्र 10 रन से चूक गए. इसके बावजूद उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया.

Vaibhav Suryavanshi World Record

सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi World Record: विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है और पहले ही दिन 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने धमाल मचा दिया. बिहार के लिए खेलते हुए सूर्यवंशी ने तूफानी शतक लगाया. उन्होंने मात्र 36 गेंदों में ये आंकड़ा पार किया. इसके बाद भी सूर्यवंशी नहीं रुके और उन्होंने तेज गति से बल्लेबाजी करना जारी रखा. वो दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन 10 रन पहले अपना विकेट गंवा बैठे. सूर्यवंशी ने 190 रन बनाए और इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया. वो लिस्ट A क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने 36 गेंदों में जड़ा तूफानी शतक

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-27 में वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 36 गेंदों में शतक लगा दिया. उन्होंने 8 छक्के और 10 चौके जड़े. सूर्यवंशी भारतीय लिस्ट A क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह ने 35 गेंदों में हंड्रेड बनाया था और वैभव ने ये कारनामा 36 गेंदों में पूरा किया. सूर्यवंशी इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने अपनी पारी को बड़ा किया.

विज्ञापन

दोहरे शतक से चूके सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी शतक जड़ने के बावजूद भी नहीं रुके. सूर्यवंशी ने इसके बाद भी बड़े-बड़े शॉट लगाए और उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल हो गया. दोहरे शतक से 10 रन पहले सूर्यवंशी शॉट लगाने के चक्कर में तेची नेरी की गेंद पर कैचआउट हो गए. वैभव 84 गेंदों में 190 रन बना पाए. उन्होंने 226.19 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. वैभव ने इस पारी में 16 चौके और 15 छक्के जड़े. सूर्यवंशी अगर थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी करते, तो उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हो जाता.

ये भी पढ़ें:- क्या रोहित-विराट के बाद अब जसप्रीत बुमराह भी खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी? आया चौंकाने वाला अपडेट

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ शतक के साथ वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. वो पूरी दुनिया में लिस्ट A क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा प्लेयर बन चुके हैं. उन्होंने जहूर इलाही का 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. नीचे लिस्ट ए में शतक जड़ने वाले सबसे यंग प्लेयर्स की लिस्ट है:

  • 14 साल 272 दिन – वैभव सूर्यवंशी, बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2025
  • 15 साल 209 दिन – जहूर इलाही, बनाम रेलवे, 1986
  • 16 साल 9 दिन – रियाज हसन, बनाम बूस्ट रीजन, 2018
  • 16 साल 91 दिन – उस्मान तारिक, बनाम गुजरांवाला, 2000
  • 16 साल 92 दिन – नसीर जमशेद, बनाम कराची डॉल्फिंस, 2006
  • 16 साल 107 दिन – अंबाती रायडू, बनाम गोवा, 2002
  • 16 साल 109 दिन – बाबर आजम, बनाम सियालकोट स्टैलियंस, 2011

ये भी पढ़ें:- 10 चौके, 8 छक्के… वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से मचाया कोहराम, जड़ा इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ