क्या रोहित-विराट के बाद अब जसप्रीत बुमराह भी खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी? आया चौंकाने वाला अपडेट

Jasprit Bumrah VHT Status: रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत भारतीय क्रिकेट टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का हिस्सा बन रहे हैं. सभी के मन में सवाल है कि जसप्रीत बुमराह गुजरात के लिए इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, या नहीं. इसी को लेकर अब चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.

Jasprit Bumrah VHT Status

बुमराह खेलेंगे VHT?

Jasprit Bumrah VHT Status: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों को फैंस इस टूर्नामेंट में सालों बाद देखकर बेहद खुश हैं. उनके अलावा भी सीनियर टीम के अन्य खिलाड़ी VHT में अपना जलवा दिखा रहे हैं. हार्दिक पांड्या बड़ौदा के खिलाफ खेल रहे हैं, वहीं ऋषभ पंत दिल्ली और शुभमन गिल पंजाब की टीम का हिस्सा हैं. सभी के मन में सवाल है कि जसप्रीत बुमराह भी ये टूर्नामेंट खेलेंगे, या नहीं. अब इसी को लेकर एक चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी?

जसप्रीत बुमराह घरेलू क्रिकेट गुजरात के लिए खेलते हैं. अब गुजरात क्रिकेट असोसिएशन के सचिव अनिल पटेल ने टीओआई को बताया कि बुमराह विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने ये भी क्लियर किया कि बुमराह ने आराम करने का फैसला किया है. इस वजह से विजय हजारे ट्रॉफी में गुजरात के स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह के लिए कोई जगह नहीं है.

विज्ञापन

विराट कोहली-रोहित शर्मा खेल रहे VHT

विराट कोहली 15 और रोहित शर्मा 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी का हिस्सा बन रहे हैं. दोनों ही इस समय मैच खेल रहे हैं. मुंबई और सिक्किम के बीच जयपुर में मैच चल रहा है और रोहित शर्मा इसका हिस्सा हैं. दूसरी ओर विराट कोहली बेंगलुरु के CoE में आंध्र प्रदेश के खिलाफ चल रहे मैच में दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं. बताया जा रहा है कि दोनों एक-एक और मैच का हिस्सा बनने वाले हैं.

विज्ञापन

मैदान पर कब होगी बुमराह की वापसी?

हाल ही में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टी20 सीरीज का समापन हुआ है और जसप्रीत बुमराह भी इसका हिस्सा थे. अब उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है. अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि बुमराह को इससे आराम दिया जाएगा. ऐसे में 21 जनवरी 2026 से शुरू हो रही टी20 सीरीज में जसप्रीत का कमबैक हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ