Vaibhav Sooryavanshi: आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को काफी फायदा हुआ है. अभिषेक शर्मा अब नए किंग बन गए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्होंने शानदार 113 रनों की पारी खेली. ईशान किशन को पीछे कर अब वो टी20 रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं. अभिषेक के लिए पिछले कुछ साल बढ़िया रहे हैं. खैर 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए भी खुशखबरी सामने आई है. उन्होंने टॉप-50 में अपनी जगह बना ली है. वैभव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में अच्छी बल्लेबाजी की थी.
वैभव सूर्यवंशी का कमाल
वैभव सूर्यवंशी अब तक भारत के लिए 10 टी20 मैच खेल चुके हैं. 295 रन वो बना चुके हैं. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 4 सिक्स लगाए. इस शानदार इनिंग का उन्हें टी20 रैंकिंग में काफी फायदा मिला. 28 अक्टूबर को जारी की गई टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में वैभव 45वें नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 9 स्थान की छलांग लगाई है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी दो टी20 मुकाबले और खेलने हैं. अगर वैभव को प्लेइंग-11 में जगह मिलती है तो वो बड़ी पारियां खेल सकते हैं. इससे रैंकिंग में वो और ऊपर आ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ICC Ranking: अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
ईशान किशन की जगह मिला मौका
वैभव सूर्यवंशी को पिछले कुछ सीरीज में प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में वो बाहर बैठे रहे. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भी वो बेंच पर बैठे थे. उन्हें मौका नहीं दिया गया. इस पर काफी चर्चा भी हुई. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी वैभव को मौका नहीं मिला था. इस मुकाबले में ईशान किशन ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए थे. उनकी जगह दूसरे और तीसरे टी20 में वैभव को खिलाया गया. दूसरे मैच में वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. वो 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. तीसरे मुकाबले में उन्होंने सभी को प्रभावित किया.
क्या चौथे टी20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?
कहा जा रहा है कि चौथे टी20 तक ईशान फिट हो जाएंगे. ये मुकाबला 30 अक्टूबर को ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. अगर ईशान फिटे होते हैं तो वो जरूर प्लेइंग-11 में खेलेंगे. सवाल ये है कि बाहर कौन होगा. संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से एक खिलाड़ी बाहर हो सकता है. संजू ने तीसरे मैच में 18 रन बनाए. उनके ऊपर गाज गिर सकती है. वैभव को चौथे मैच में भी खिलाया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: WPL ऑक्शन में किस टीम का पलड़ा भारी? जानें पर्स में बचे पैसे और रिटेन खिलाड़ियों का पूरा हिसाब-किताब
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
37 mins ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
2 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
3 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
4 hrs agoICC ने हारिस रऊफ को सुनाई कड़ी सजा, इंग्लैंड के खिलाड़ी से बहस पड़ी भारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines