हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया को स्पेशल मैसेज, बढ़ाया वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए हौसला!

Vaibhav Sooryavanshi Message: वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होने जा रहा है. इस महामुकाबले से पहले भारतीय महिला टीम को वैभव सूर्यवंशी ने एक खास मैसेज भेजा है.

विज्ञापन
वैभव का भारतीय महिला टीम को मैसेज (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi Message: वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 का शानदार तरीके से आगाज हो गया है और अब टीम इंडिया इस प्रतियोगिता में अपना पहला मैच खेलने जा रही है. भारतीय महिला टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है. बर्मिंघम के एजबेस्टन में दोनों टीमें आमने-सामने आएंगी. इस मैच में टीम इंडिया जीत के लिए फेवरेट नजर आ रही है और उनका स्क्वाड काफी मजबूत भी है. अब टीम इंडिया की वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 में शुरुआत से पहले वैभव सूर्यवंशी का खास मैसेज सामने आया है.

वैभव सूर्यवंशी ने भेजा भारतीय महिला टीम को मैसेज

भारतीय महिला टीम ने सालों के इंतजार के बाद 2025 का वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीता था और अब वो टी20 प्रारूप में भी सूखा खत्म करना चाहती हैं. IND vs PAK मैच से कुछ घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की. इसी बीच उन्होंने भारतीय महिला टीम का पोस्टर लगाया और उन्हें खास मैसेज दिया. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने स्टोरी में लिखा, ‘टीम इंडिया को ढेर सारी शुभकामनाएं.’

आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बारिश बिगाड़ेगी IND vs PAK मैच का खेल? जानें वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में कैसा रहेगा मौसम का हाल

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी भी जल्द करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू!

भारतीय महिला टीम का लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतना है, वहीं वैभव सूर्यवंशी का लक्ष्य भारतीय मेंस टी20 टीम में अपनी जगह पक्की करना होगा. 15 साल के वैभव ने IPL 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाज करके सिलेक्टर्स को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उन्हें चुनने पर मजबूर कर दिया. अब वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम के लिए डेब्यू करके धमाल मचाना चाहेंगे. देखना होगा कि कब उन्हें टीम इंडिया की जर्सी में खेलने का मौका मिलता है.

ये भी पढ़ें:- Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए ‘काल’ बन सकती हैं पाकिस्तान की ये 5 खिलाड़ी, रहना होगा सावधान!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola