VIDEO: डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का 'तूफान', भारतीय गेंदबाजों की लगा दी क्लास

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से पहले 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वैभव ने प्रैक्टिस सेशन के दौरान कई भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार शॉट्स लगाकर साबित कर दिया है कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)

Vaibhav Sooryavanshi (Image generated by AI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा. इस मुकाबले में 15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है. वैभव इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और हाल ही में श्रीलंका में खेली गई ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज के फाइनल में उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचाया था.

विज्ञापन

अब वह उसी तूफानी फॉर्म को आयरलैंड दौरे पर भी जारी रखने के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रहे हैं. इस बीच वैभव का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह नेट्स पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते नजर आए.

विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों पर जमकर बरसे वैभव सूर्यवंशी

दरअसल, BCCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी पूरे आत्मविश्वास के साथ नेट्स में बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में वैभव एक से बढ़कर एक शानदार शॉट्स लगाते हुए नजर आए. प्रैक्टिस सेशन के दौरान वैभव ने भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बड़े-बड़े शॉट लगाए. अक्षर पटेल, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई से लेकर वाशिंगटन सुंदर तक, वैभव ने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और हर किसी के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया. वीडियो साझा करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा, “TeamIndia के नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के पहली बार शामिल होने की झलकियाँ.”

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, प्रैक्टिस सेशन में उनकी बल्लेबाजी देखकर इतना जरूर साफ हो गया है कि अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिला तो वह आयरलैंड के गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के साथी ने मचाई धूम, श्रीलंका दौरे पर कप्तानी पारी खेल जड़ा जोरदार शतक

वैभव सूर्यवंशी का शानदार टी20 करियर

वैभव सूर्यवंशी का टी20 करियर काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने अब तक 34 टी20 मैचों की 34 पारियों में 1477 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.75 और स्ट्राइक रेट 220.44 का रहा है. उनके नाम 4 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 में उनका सर्वोच्च स्कोर 144 रन है. इसके अलावा उन्होंने अब तक 116 चौके और 134 छक्के भी लगाए हैं. अब वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ