Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में दुनिया के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं. सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया का भी हिस्सा बन चुके हैं. हाल ही में सूर्यवंशी इंडिया A के लिए ट्राई नेशन सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे और फाइनल में उन्होंने 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसी के चलते टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही और ट्रॉफी पर कब्जा किया. वैभव ने यह जीत अपने पिता को समर्पित की.
वैभव सूर्यवंशी का पिता को खास गिफ्ट
वैभव सूर्यवंशी ने फादर्स डे पर 94 रनों की शानदार पारी खेली और इंडिया A को ट्राई नेशन सीरीज का चैंपियन बनाया. सूर्यवंशी ने इस मैच में 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया. वैभव ने अपनी इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली. उन्होंने तीन तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें एक फोटो उनके तूफानी अर्धशतक की और दूसरी ट्रॉफी के साथ है.
सूर्यवंशी ने अपने पिता के साथ बचपन की फोटो भी डाली. उन्होंने अपनी पोस्ट में ‘तेरे बिन’ गाने का उपयोग किया, जिसे रब्बी गिल ने अपने पिता को ट्रिब्यूट देते हुए गाया था. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने इस गीत के माध्यम से इंडिया A की जीत और अपने ताबड़तोड़ अर्धशतक को अपने पिता को समर्पित किया.
आप नीचे वैभव सूर्यवंशी की यह पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- ICC का सख्त एक्शन! भारत के खिलाफ बड़ी भूल पड़ गई भारी, अफगानी कप्तान को मिली कड़ी सजा
वैभव की सफलता में पिता का रहा है सबसे बड़ा किरदार
मात्र 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया में नाम कमाया है और इसके पीछे उनके पिता संजीव सूर्यवंशी का बहुत बड़ा किरदार है. उन्होंने अपने बेटे को सफल क्रिकेटर बनाने के लिए खेत बेच दिया था और अपनी दुकान बंद कर दी थी. वो सूर्यवंशी को प्रैक्टिस कराने के लिए हफ्ते में तीन बार समस्तीपुर से पटना लेकर जाते थे. संजीव खुद क्रिकेटर बनने का सपना पूरा नहीं कर पाए, लेकिन अब वो अपने बेटे के माध्यम से उस सपने को जी रहे हैं.
ये भी पढ़ें:- सस्पेंस खत्म! क्या रद्द होगी भारत-आयरलैंड T20I सीरीज? क्रिकेट बोर्ड ने सुनाया अंतिम फैसला
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
26 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
53 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines