IND vs AFG सीरीज से पहले ही वैभव सूर्यवंशी की हो जाएगी क्रिकेट की पिच पर वापसी, नोट कर लीजिए तारीख

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का ऐलान हो गया है. वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज में खेलते नजर आएंगे. हालांकि, इससे पहले ही वैभव की मैदान पर वापसी हो जाएगी. वह एक बड़ा घरेलू टूर्नामेंट खेलेंगे.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी प्रतिदिन 1.5 से 2 करोड़ की कमाई कर रहे हैं (PIC Credit -ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20I सीरीज का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. दोनों देशों के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की श्रृंखला शुरू होगी. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी खेलते हुए नजर आएंगे. सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी बार क्रिकेट के मैदान पर नजर आए थे. फैंस को लग रहा है कि अब सूर्यवंशी सीधे अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज खेलेंगे. हालांकि, इससे पहले ही 15 साल के इस युवा बल्लेबाज की मैदान पर वापसी हो जाएगी.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का कमबैक सिर्फ 11 दिन दूर

वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट की पिच पर वापसी के लिए अभी एक महीने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है. यह रेड बॉल क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे बड़ा घरेलू टूर्नामेंट है. सूर्यवंशी ईस्ट जोन के लिए इस बड़े टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे. वैभव इस टीम के उपकप्तान हैं, वहीं ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी करेंगे. उनकी टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और अनुकूल रॉय जैसे बड़े खिलाड़ी भी हैं.

विज्ञापन

ईस्ट जोन का दलीप ट्रॉफी में पहला मैच 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेला होगा. इस मैच के जरिए वैभव क्रिकेट की पिच पर अपना कमबैक करेंगे. सबसे बड़ा फर्क यह है कि वैभव सूर्यवंशी ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में खुद को साबित कर दिया है. उन्हें रेड बॉल क्रिकेट का उतना अनुभव नहीं है और दलीप ट्रॉफी में उनके पास शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू का दावा ठोकने का मौका है.

विज्ञापन

एशियन गेम्स में भी खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

दलीप ट्रॉफी 2026-27 के बाद वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलेंगे. इसके बाद भी वैभव एक्शन में नजर आएंगे. 24 सितंबर से एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू होगा. इसके लिए पहले ही BCCI ने आधिकारिक रूप से टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं. कहा जा सकता है कि 23 अगस्त के बाद 15 साल का यह युवा बल्लेबाज काफी व्यस्त रहने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ