BCCI ने किया बड़ा ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, देखें शेड्यूल

BCCI Announcement: BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज का ऐलान कर दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में T20I मैच खेले जाएंगे.

team india

BCCI का बड़ा ऐलान (Image: ANI and AI Generated)

BCCI Big Announcement: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बड़ी श्रृंखला का पहले ही ऐलान कर दिया था. हालांकि, BCCI की ओर से इस सीरीज को लेकर कोई पुष्टि नहीं की थी, जिससे बांग्लादेश के खिलाफ प्रस्तावित श्रृंखला को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ रहा था. हालांकि, अब BCCI ने आधिकारिक रूप से अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज का ऐलान कर दिया है और शेड्यूल भी जारी किया है.

विज्ञापन

BCCI ने किया IND vs AFG सीरीज का ऐलान

BCCI ने ऐलान किया है कि अफगानिस्तान की टीम दिल्ली में भारत को तीन मैचों की T20I सीरीज में होस्ट करेगी. टीम इंडिया अपने ही घर में बतौर मेहमान खेलेगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीनों मुकाबलों का आयोजन किया जाने वाला है. 13 सितंबर को दोनों देशों के बीच पहला T20I, 15 सितंबर को दूसरा T20I और 17 सितंबर को तीसरा T20I मैच खेला जाएगा.

विज्ञापन

भारत vs अफगानिस्तान, T20I सीरीज का शेड्यूल

मैच क्रमांक तारीख मैच जगह
पहला T20I13 सितंबर 2026अफगानिस्तान vs भारत अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा T20I15 सितंबर 2026अफगानिस्तान vs भारत अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तीसरा T20I17 सितंबर 2026अफगानिस्तान vs भारत अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर आरोन समर्स को हुई जेल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

BCCI सचिव ने T20I सीरीज के आयोजन पर क्या कहा?

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज के ऐलान पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘BCCI भारत में सीरीज की मेजबानी में ACB की मदद करके बेहद खुश है. भारत और अफगानिस्तान के बीच मैचों ने पिछले कुछ सालों में रोमांच बढ़ाया है. अफगानिस्तान क्रिकेटर्स भारत में बहुत लोकप्रिय हैं, जो दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को दर्शाता है.

विज्ञापन

2018 में भारत ने ऐतिहासिक टेस्ट मैच में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी और इसके बाद दोनों देशों के बीच सीरीज होती रही है. जून में हमने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज की मेजबानी की थी. इस T20I सीरीज के आयोजन का मतलब है कि तीनों प्रारूपों में दोनों देशों के बीच सीरीज हो चुकी हैं. हम दिल्ली में अफगानिस्तान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ