indian test team

IND vs SL: सरफराज OUT, जुरेल IN... पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

Team India Possible Playing 11: 15 अगस्त से भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट शुरू हो जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर है. आइए जानते हैं कि टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

Team India Possible Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह भारत के लिए महत्वपूर्ण सीरीज है. टीम इंडिया ने श्रृंखला की शुरुआत से पहले अभ्यास मैच जीतकर मोमेंटम हासिल कर लिया है. कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन इस मैच में अच्छा रहा, वहीं कुछ ने निराश किया. इसी वजह से प्लेइंग 11 को लेकर कन्फ्यूजन बढ़ गया है. आइए जानते हैं कि भारत की प्लेइंग 11 कैसी रह सकती है.

विज्ञापन

पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

गॉल टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत कर सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल खेल सकते हैं. सरफराज खान के लिए अभी जगह बनना मुश्किल नजर आ रहा है. रवींद्र जडेजा और मानव सुथार के रूप में दो स्पिन ऑलराउंडर टीम में हो सकते हैं, वहीं कुलदीप यादव स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर खेल सकते हैं. गॉल टेस्ट में टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है. मोहम्मद सिराज का खेलना तय नजर आ रहा है. उनके साथ अभ्यास मैच में तबाही मचाने वाले गुरनूर बरार प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ