IND vs SL: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा झटका, निसांका-मेंडिस चोटिल होने के कारण बाहर

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 15 अगस्त से होने जा रही है. इससे पहले पथुम निसांका और कुसाल मेंडिस चोटिल होने के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

ind vs sl

श्रीलंका को लगा झटका (Image: ANI)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इस श्रृंखला की शुरुआत में सिर्फ 4 दिन का समय रह गया है और अब तक श्रीलंका ने स्क्वाड का ऐलान नहीं किया है. खबर आ रही है कि पथुम निसांका और कुसल मेंडिस चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. इन दोनों के फिटनेस टेस्ट के नतीजों के कारण ही श्रीलंकाई चयनकर्ताओं ने अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है.

विज्ञापन

श्रीलंका के दो स्टार खिलाड़ी बाहर

श्रीलंका क्रिकेट टीम के दो सबसे अहम बल्लेबाज पथुम निसांका और कुसल मेंडिस चोटिल हैं. चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि वह उपलब्ध हो जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेवस्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे, क्योंकि मौजूदा फिटनेस के आधार पर वह टेस्ट क्रिकेट का वर्कलोड नहीं संभाल पाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK का अगला हेड कोच कौन? ये 5 विदेशी दिग्गज रेस में सबसे आगे, धोनी-ऋतुराज लेंगे आखिरी फैसला

निरोशन डिकवेला की होगी वापसी?

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि श्रीलंका के लिए 54 टेस्ट मैच खेल चुके निरोशन डिकवेला की टीम में वापसी होने जा रही है. 2023 में निरोशन आखिरी बार श्रीलंका के लिए खेलते हुए नजर आए थे. मेंडिस टीम के प्रमुख विकेटकीपर हैं और उनके चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने अनुभवी विकेटकीपर निरोशन की तीन साल बाद वापसी कराने का प्लान बनाया है.

विज्ञापन

कैसा होगा गेंदबाजी और बल्लेबाजी अटैक?

श्रीलंका टीम के गेंदबाजी और बल्लेबाजी अटैक पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. निसांका और कुसल के चोटिल होने के बाद कप्तान धनंजया डी सिल्वा, कमिंडू मेंडिस, दिनेश चांदीमल, निशान मदुष्का, और लाहिरू उदारा पर मुख्य रूप से जिम्मेदारी होगी. श्रीलंकाई गेंदबाजी अटैक का भार प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और विश्वा फर्नांडो पर रहने वाला है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड जल्द ही स्क्वाड का आधिकारिक रूप से ऐलान कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ