IND vs SL: 'जुरेल की जगह सरफराज को मौका दो...', गॉल टेस्ट से पहले मोहम्मद कैफ ने उठाई बड़ी मांग

IND vs SL: गॉल में भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट होने जा रहा है. ध्रुव जुरेल नंबर 6 पर भारत के लिए बल्लेबाजी करते हैं. मोहम्मद कैफ को लगता है कि उनकी जगह सरफराज खान को मौका मिलना चाहिए. उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया.

sarfaraz khan dhruv jurel

सरफराज को मिलेगा मौका? (Image: ANI)

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. साई सुदर्शन चोटिल होने के कारण श्रीलंका दौरे से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह स्क्वाड में सरफराज खान की एंट्री हो गई है. सुदर्शन के बैकअप के रूप में देवदत्त पडिक्कल स्क्वाड में शामिल थे. उन्होंने अभ्यास मैच में शतक जड़कर नंबर 3 पर अपनी जगह पक्की कर ली है. सरफराज खान मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हैं. सभी के मन में सवाल है कि सरफराज खान को नंबर 6 पर मौका मिलना चाहिए या टीम को ध्रुव जुरेल के साथ बने रहना चाहिए. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

सरफराज या जुरेल? मोहम्मद कैफ ने दिया जवाब

मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर बात की. इसी बीच उन्होंने जुरेल की जगह सरफराज खान को मिडिल ऑर्डर में मौका देने का पक्ष रखा. उन्होंने कहा, ‘अगर आप खिलाड़ियों को बैक करने के ट्रेंड के बारे में बात करते हैं, तो जुरेल को मौका दिया जा सकता है. हालांकि, उन्होंने लगातार रन नहीं बनाए हैं. वह पहले से टीम में हैं, इसी वजह से उन्हें जगह मिल सकती है. अगर ऐसा सोचा जाता है, तो सरफराज खान को इंतजार करना पड़ेगा.’

विज्ञापन

कैफ ने आगे कहा, ‘अगर आप मुझसे बेस्ट प्लेइंग 11 के बारे में पूछेंगे, तो मैं सरफराज खान का नाम जरूर लूंगा, क्योंकि वह नंबर 5-6 पर स्पिन गेंदबाजी को अच्छी तरह खेलने की क्षमता रखते हैं. उनका रिकॉर्ड स्पिन के खिलाफ शानदार है. उनके पास अलग-अलग तरह के शॉट्स हैं. जब चौथे-पांचवें दिन बल्लेबाजी मुश्किल होगी, तब सरफराज मददगार साबित होंगे.’

विज्ञापन

‘फॉर्म में नहीं हैं ध्रुव जुरेल…’

मोहम्मद कैफ ने इस बात पर जोर दिया कि ध्रुव जुरेल फॉर्म में नहीं हैं और इसी कारण सरफराज की प्लेइंग 11 में जगह बनती है. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि टीम इंडिया अच्छा खेलती आई है लेकिन ध्रुव जुरेल का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और वह बढ़िया फॉर्म में नहीं रहे हैं. अफगानिस्तान या साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी वह जल्दी आउट हो गए थे. इससे पहले भी वह निरंतरता से रन नहीं बना पा रहे थे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ