हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR के IPL 2026 से बाहर होने के बाद फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी! वायरल VIDEO ने तोड़ा फैंस का दिल

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 से राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म हो गया. GT के खिलाफ हार के बाद वैभव सूर्यवंशी बेहद भावुक नजर आए. एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो रो रहे हैं और इसे देखकर फैंस को भी दुख हो रहा है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी के छलके आंसू

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की सफलता में वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा किरदार रहा. 15 साल के इस युवा बल्लेबाज ने इस सीजन RR को लगातार अच्छी शुरुआत दिलाई और बड़े मैचों में दिखाया कि क्यों उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य कहा जाता है. वैभव ने क्वालीफायर 2 में 96 रन की शानदार पारी खेली लेकिन उनकी टीम यह मैच नहीं जीत पाई. इस हार के साथ RR टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इसके बाद का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी डगआउट में बैठकर रोते हुए नजर आ रहे हैं.

फूट-फूटकर रोए वैभव सूर्यवंशी

GT क्वालीफायर 2 में जीत के साथ फाइनल का टिकट कटा चुकी है. राजस्थान रॉयल्स टूर्नामेंट से बाहर हो गई और टीम के सभी खिलाड़ी बेहद निराश हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां ऑरेंज कैप पहने वैभव डगआउट में बैठे हैं और उनकी आंखों से आंसू निकल रहे हैं. कुछ लोग वैभव को चुप कराने का प्रयास कर रहे हैं. वैभव 15 साल के हैं और वो हार के बाद अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाए. RR की यह हार दिखाती है कि वैभव सूर्यवंशी में IPL 2026 का खिताब जीतने की कितनी चाह थी.

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: 96 रन बना कर भी तोड़े 5 महा रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कारनामा

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी रहे प्लेऑफ के हीरो

राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 में पहुंचाने में वैभव सूर्यवंशी का बड़ा किरदार रहा था. उन्होंने SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. वैभव ने अपनी यह फॉर्म क्वालीफायर 2 में भी जारी रखी और GT के खिलाफ 96 रन जड़ दिए. वैभव, रवींद्र जडेजा और डोनोवन फरेरा के योगदान की बदौलत RR 215 रन का लक्ष्य खड़ा कर पाई. जवाब में GT ने 18.4 ओवरों में ही चेज कर लिया और जीत अपने नाम की.

वैभव सूर्यवंशी का IPL 2026 में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में कुल 16 मैचों में हिस्सा लिया और 237.30 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 776 रन अपने नाम किए. सूर्यवंशी ने 48.50 के औसत से बल्लेबाजी की और 5 अर्धशतक जड़े. सूर्यवंशी के नाम एक शतक भी रहा और उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 72 छक्के जड़े.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: एक बार फिर टूटा वैभव सूर्यवंशी का दिल, लगातार दूसरे मैच में शतक लगाने से चूके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola