IPL 2026: 96 रन बना कर भी तोड़े 5 महा रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी ने फिर किया कारनामा

IPL 2026: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतर रहे हैं, तो वो बड़ा रिकॉर्ड बना रहे हैं. क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही इस मुकाबले में भी उन्होंने 5 महारिकॉर्ड बना दिए हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर 2 मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जहां पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेली. वैभव ने 47 गेंदों में 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 204.26 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जड़े. जिसके कारण ही उन्होंने इस अहम मुकाबले में 5 बड़े रिकॉर्ड्स बना दिए हैं.

विज्ञापन

पावरप्ले के किंग हैं वैभव

पावरप्ले के किंग हैं वैभव 2 / 6

15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले के किंग हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 के दौरान सिर्फ पावरप्ले में ही 500 से ज्यादा रन बना दिए हैं. आईपीएल इतिहास के एक सीजन में इतने रन पावरप्ले में किसी और बल्लेबाज ने नहीं बनाए हैं.

विज्ञापन

सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास

सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास 3 / 6

स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पहले अनकैप्ड बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक सीजन में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले ये रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम था. जायसवाल ने 2023 में राजस्थान के लिए 625 रन बनाए थे.

सबसे तेज 1000 रन

सबसे तेज 1000 रन  4 / 6

तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 1000 रन बनाए हैं. वैभव ने जहां 440 गेंदों में ये कारनामा किया, तो वहीं आंद्रे रसेल ने 545 गेंदों में 1000 रन बनाए थे. 

विज्ञापन

आईपीएल प्लेऑफ में बैक टू बैक नर्वस 90s

आईपीएल प्लेऑफ में बैक टू बैक नर्वस 90s 5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर में 97 रन बनाए थे. जिसके बाद अब क्वालिफायर 2 में 96 रन बना दिए हैं. आईपीएल के प्लेऑफ में बैक टू बैक नर्वस 90s पर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

दिल तोड़ने वाला रिकॉर्ड वैभव के नाम

दिल तोड़ने वाला रिकॉर्ड वैभव के नाम 6 / 6

एक सीजन में सबसे ज्यादा बार नर्वस 90s होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भी अब वैभव का नाम आ गया है. वैभव इस सीजन 3 बार नर्वस 90s का शिकार हुए हैं. इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल भी 2014 में 3 बार नर्वस 90s का शिकार हुए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन