---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, तोड़ दिया युवराज सिंह का 19 साल पुराना महारिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच डाला है. उन्होंने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसी के साथ उन्होंने युवराज का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में इंडिया A की भिड़ंत श्रीलंका से हो रही है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया है. सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. इस ताबड़तोड़ पारी के साथ वैभव ने युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. युवराज ने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. वैभव ने आखिर उन्हें पीछे छोड़ दिया है.

वैभव सूर्यवंशी ने 11 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का अलग ही रूप नजर आया. उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ पहली गेंद से बड़े शॉट खेलना शुरू किया. सूर्यवंशी ने चौके-छक्कों की बारिश शुरू कर दी और 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. सूर्यवंशी ने 454.6 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 5 छक्के जड़े. ट्राई नेशन सीरीज में सूर्यवंशी बड़ी पारियां नहीं खेल पाए थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने अपनी ताबड़तोड़ पारी से सभी को जवाब दे दिया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया को लगा 440 वोल्ट का झटका, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या!

तोड़ा युवराज सिंह का रिकॉर्ड

युवराज सिंह के नाम 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड था. उन्होंने 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था. इसके बाद घरेलू क्रिकेट में आशुतोष शर्मा ने 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. हालांकि, भारतीय टीम की किसी भी जर्सी में वैभव सूर्यवंशी सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी जल्द करेंगे टीम इंडिया के लिए डेब्यू

वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय T20 टीम में शामिल होने का मौका मिला. उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया. वैभव अभी जिस तरह की फॉर्म में हैं, उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. बता दें कि 26 जुलाई को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी. वैभव को यहां मौका मिल सकता है.

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान T20 World Cup से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से छीना ताज, पॉइंट्स टेबल में मचा गदर!

---विज्ञापन---

First published on: Jun 21, 2026 10:33 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola