पाकिस्तान T20 World Cup से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया से छीना ताज, पॉइंट्स टेबल में मचा गदर!

Womens T20 World Cup Points Table: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 16 मैच हो चुके हैं. कुछ टीमों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है, वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड जैसी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. आइए पॉइंट्स टेबल पर नजर डालते हैं.

team india pakistan

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर (Image: AI Generated and Twitter/X)

Womens T20 World Cup Points Table: वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांचक मोड़ पर है. हर टीम ने लगभग 2-3 मैच खेल लिए हैं. टूर्नामेंट में अब तक ऑस्ट्रेलिया, भारत, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्हें एक भी हार नहीं मिली. वुमेंस वर्ल्ड कप 2026 के अब तक 16 मैच हुए हैं और पाकिस्तान टीम टूर्नामेंट से आधिकारिक रूप से बाहर हो गई है. इसके अलावा नीदरलैंड का भी पत्ता कट चुका है. टीम इंडिया ग्रुप A के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड को 98 रनों से हराकर ग्रुप A में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. आइए वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

वुमेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप A का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1ऑस्ट्रेलिया33006+4.391
2भारत22004+3.975
3बांग्लादेश32104-0.641
4साउथ अफ्रीका21102-1.097
5पाकिस्तान (बाहर)30300-1.857
6नीदरलैंड (बाहर)30300-3.384

ये भी पढ़ें:- SL A vs IND A: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी जड़ेंगे ताबड़तोड़ शतक! श्रीलंका ए के खिलाफ महामुकाबले से पहले भरी हुंकार

विज्ञापन

ग्रुप B का पॉइंट्स टेबल

रैंक टीम मैच जीत हार नो रिजल्ट अंक नेट रन रेट
1इंग्लैंड33006+2.490
2वेस्टइंडीज22004+0.233
3न्यूजीलैंड 31202-0.063
4स्कॉटलैंड31202-0.083
5श्रीलंका21102-2.040
6आयरलैंड 30300-1.054

टीम इंडिया की होगी टॉप पर नजर

वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन अब तक अच्छा रहा है. उन्होंने पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया है. अब 21 जून यानी आज भारतीय महिला टीम की भिड़ंत साउथ अफ्रीका से होगी. इस मैच में टीम इंडिया बड़े अंतर से जीत दर्ज करके दोबारा ग्रुप A के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी. हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा पर अपने अनुभव के दम पर टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ