वैभव सूर्यवंशी ने 6 मैचों में बनाए 193 रन… विराट कोहली का क्या था इतने T20I मुकाबलों में स्कोर? आंकड़े कर देंगे हैरान!

Vaibhav Sooryavanshi vs Virat Kohli: वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का अगला पोस्टर बॉय माना जा रहा है. इसी वजह से विराट कोहली से उनकी तुलना होती है. आइए जानते हैं कि शुरुआती 6 T20I मैचों के बाद किसके आंकड़े बेहतर थे.

vaibhav sooryavanshi virat kohli

विराट या वैभव, किसके स्टैट्स हैं बेहतर? (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi vs Virat Kohli: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का अगला सुपरस्टार माना जा रहा है. सूर्यवंशी के लिए पहली T20I सीरीज कुछ खास नहीं रही, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरी श्रृंखला में वैभव ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज खिताब जीतने में सफल हुए. विराट कोहली पिछले कई सालों से भारतीय टीम के पोस्टर बॉय रहे हैं और लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी अब उनकी जगह लेंगे. अमूमन विराट और वैभव की तुलना होती है. सूर्यवंशी ने अब तक भारत के लिए 6 T20I मैच खेले हैं. आइए जानते हैं कि इतने मैचों में किसके आंकड़े बेहतर थे.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का T20I रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने T20I करियर में कुल 6 मैच खेले हैं और 32.16 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 189.21 का रहा है. सूर्यवंशी अब तक दो अर्धशतक जड़ चुके हैं और उन्होंने 14 छक्के लगाए हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली का कैसा था 6 मैचों में रिकॉर्ड?

विराट कोहली ने 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में अपना T20I डेब्यू किया था. विराट ने अपने पहले मैच में नाबाद 26 रन बनाए थे. अगर शुरुआती 6 मैचों की बात करें, तो विराट ने 87 रन बनाए थे. उनकी T20I करियर की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी लेकिन बाद में विराट भारतीय T20I इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक बने.

विज्ञापन

विराट के शुरुआती 6 T20I मैचों के आंकड़े

रन विरोधी टीम स्टेडियम तारीख
26*जिम्बाब्वे हरारे 12 जून 2010
DNBजिम्बाब्वे हरारे 13 जून 2010
28साउथ अफ्रीका डरबन 9 जनवरी 2011
14वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 4 जून 2011
4इंग्लैंड मैनचेस्टर 31 अगस्त 2011
15इंग्लैंड इडेन गार्डन्स 29 अक्टूबर 2011

आंकड़ों से पता चल रहा है कि वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में छह मैचों के बाद विराट कोहली से आगे हैं. यह देखना रोचक होगा कि सूर्यवंशी भी विराट की तरह इतिहास के सबसे महान T20I बल्लेबाजों में शामिल होते हैं या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ