वैभव सूर्यवंशी को लेकर बवाल! 3 कारण क्यों 15 साल की उम्र में बने उपकप्तान, ईस्ट जोन टीम में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तान बना दिया गया है. इस फैसले को लेकर काफी बवाल मचा है. आइए 3 कारणों के बारे में जानते हैं, क्यों वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया.

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम का ऐलान हो गया है. वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया है. मात्र 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. यह फैसला फैंस को हैरान कर गया है. कमेंटेटर हर्षा भोगले भी इस फैसले पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. हालांकि, वैभव सूर्यवंशी को जिम्मेदारी सौंपने के पीछे कुछ बड़े कारण हैं. आइए जानते हैं कि वैभव को किन कारणों से ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाया गया. (Image: ANI and Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)
परिपक्वता बढ़ाने के लिए
2 / 6वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने करियर में उतना रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. वो अपने आक्रामक अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को ढालने की जरूरत है. वैभव को उपकप्तानी इसलिए सौंपी गई, ताकि वो जिम्मेदारी से खेलें और रेड बॉल क्रिकेट में भी परिपक्व हो. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)
शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
3 / 6वैभव सूर्यवंशी के लिए साल 2026 यादगार रहा. अंडर-19 वर्ल्ड कप में रनों की बारिश की थी. इसके बाद उन्होंने IPL में ऑरेंज कैप जीती और जिम्बाब्वे दौरे पर भी रन बनाए. सूर्यवंशी ने सभी को प्रभावित किया. इसी वजह से इनाम के तौर पर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई. (Image: ANI)
एक लीडर के तौर पर तैयार करने के लिए
4 / 6वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया का फ्यूचर हैं. वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं लेकिन स्किल्स के मामले में वो कई बल्लेबाजों से आगे हैं. वैभव को सिलेक्टर्स एक फ्यूचर लीडर के रूप में देख रहे होंगे. इसी वजह से उन्हें उपकप्तान बनाया गया. ईशान किशन को कप्तानी का अनुभव है और वैभव को उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)
दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम
5 / 6ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उपकप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, देनिश दास और अभिजीत सरकार. (Image: ANI)
कब से शुरू होगी दलीप ट्रॉफी?
6 / 6दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी को खेलते हुए देखना रोचक रहेगा. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)