'हमने सालों तक साथ...', खास दोस्त के रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा हुए भावुक, भेजा दिल जीतने वाला मैसेज

Rohit Sharma Message Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट के लिया है. रोहित शर्मा ने अब रहाणे के संन्यास पर भावुक मैसेज दिया और उनके साथ अपने सफर को याद किया.

rohit sharma virat kohli ajinkya rahane

रोहित ने भेजा रहाणे को मैसेज (Image: ANI)

Rohit Sharma Message Ajinkya Rahane: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. वह भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान टेस्ट क्रिकेटर्स में गिने जाते हैं. रहाणे ने सालों तक भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की और उनके लिए संकटमोचक साबित हुए. रहाणे के रिटायरमेंट से फैंस का दिल तोड़ दिया. विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा समेत कई दिग्गजों ने उनके टेस्ट करियर को याद किया. अब रोहित शर्मा ने भी अपने खास दोस्त अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर भावुक मैसेज भेजा.

विज्ञापन

रहाणे के रिटायरमेंट पर क्या बोले रोहित?

रोहित शर्मा ने अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट को लेकर X पर पोस्ट डाली. उन्होंने रहाणे के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और उनकी मेहनत की प्रशंसा की. उन्होंने रहाणे को फ्यूचर के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ‘हमने सालों तक साथ में ड्रेसिंग रूम शेयर किया. मुझे पता है कि आपने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए आपने कितनी मेहनत की. मेहनत और प्रोफेशनलिज्म ने हमेशा ही आपको अन्य सभी लोगों से अलग रखा. इतने शानदार करियर के लिए बधाई. मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 स्टार खिलाड़ी! श्रीलंका दौरे पर खुद को साबित करने का आखिरी मौका

अजिंक्य रहाणे रिटायरमेंट पर हुए भावुक

अजिंक्य रहाणे तीन साल से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे और समय के साथ उनकी वापसी की संभावना कम होती जा रही थी. रहाणे ने 30 जुलाई को अचानक इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए रिटायरमेंट का ऐलान किया. अजिंक्य ने बताया कि यह उनके संन्यास का सही समय है. इस घोषणा के दौरान उनकी आंखें नम हो गईं और वह अपने आंसुओं को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे थे.

विज्ञापन

रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट ने क्या कहा?

रोहित शर्मा की तरह ही विराट कोहली ने भी अजिंक्य रहाणे के साथ सालों तक क्रिकेट खेला है. विराट ने रहाणे के रिटायरमेंट पर लिखा, ‘जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई. आपने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और आपको इस पर गर्व होना चाहिए. स्लिप में आप सबसे सेफ फील्डर थे और मेरे फेवरेट टेस्ट पार्टनर थे. आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं.’

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन! पिछले मैच में शतक जड़ने वाला स्टार बल्लेबाज चोटिल, मंडराया ‘शर्मनाक’ हार का खतरा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ