'डेब्यू खराब करने में मजा आएगा...', वैभव सूर्यवंशी को लेकर आयरलैंड के कप्तान का बड़ा बयान

Ireland Captain on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ हैं. वैभव के डेब्यू का फैंस के बेसब्री से इंतजार है. अब आयरलैंड के कप्तान ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

vaibhav sooryavanshi lorcan tucker

वैभव को लेकर बड़ा बयान (Image: AI Generated and Twitter/X)

Ireland Captain on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी मात्र 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारतीय T20I टीम में जगह पक्की की और फिर ट्राई नेशन सीरीज में भी रन बनाए. फैंस सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं. हर कोई 15 साल के इस युवा खिलाड़ी की बात कर रहा है. अब उन्हें लेकर आयरलैंड के कप्तान का भी बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या बोले आयरिश कप्तान?

आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की. उन्होंने कहा, ‘उनके लिए 15 साल के खिलाड़ी का टीम में होना शानदार बात है. मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रोफेशनल क्रिकेट के दौर में ऐसा कुछ संभव हो पाएगा. खासकर उस दौर में, जब क्रिकेट और खिलाड़ियों का स्तर बढ़ाने के लिए इतनी मेहनत की जाती है. इसके लिए उन्हें श्रेय मिलना चाहिए.’

विज्ञापन

टकर ने बताया कि उनकी टीम वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू खराब करना चाहेगी. उन्होंने कहा, ‘वह खास खिलाड़ी हैं. हम उम्मीद कर रहे हैं कि इस हफ्ते उनका डेब्यू होगा. यह उनके लिए बड़ा पल होगा. जैसा मैंने पहले कहा था, उनकी पार्टी खराब करने और मैच में प्रभाव छोड़ने में मजा आएगा.’

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी को मिला डेब्यू करने का मौका, तो कौन होगा प्लेइंग 11 से बाहर? 3 खिलाड़ियों की जगह पर खतरा!

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी किसकी जगह खेलेंगे?

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन की जगह पक्की है. तीनों भारत की टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का अहम हिस्सा थे. IPL 2026 में भी तीनों ने रन बनाए. ऐसे में वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल करना उतना आसान नहीं होगा. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठाना होगा. हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी को अभी अपने डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़े और इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में उन्हें मौका मिले.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ