---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL डेब्यू से पहले RR नहीं, इस टीम के फैन थे वैभव सूर्यवंशी, टीम इंडिया में सिलेक्शन के बाद सामने आया राज

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपने कमाल के प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया में जगह बना चुके हैं. वैभव सूर्यवंशी IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं. अब सूर्यवंशी ने अपनी फेवरेट IPL टीम के बारे में बताया है.

---विज्ञापन---

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस के दिलों में जगह बनाई. वैभव ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और अच्छी बल्लेबाजी की. IPL 2026 में उन्होंने अपने खेल को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. इसी वजह से सूर्यवंशी का टीम इंडिया के T20I स्क्वाड में सिलेक्शन हो गया है. इसके बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने RR के लिए डेब्यू से पहले IPL में अपनी फेवरेट टीम का खुलासा किया.

वैभव सूर्यवंशी की फेवरेट टीम कौन सी है?

राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी के इंटरव्यू से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें वैभव ने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो RCB फैन हैं और पहले IPL डेब्यू से पहले बेंगलुरु को सपोर्ट करते थे. उन्होंने इसके पीछे विराट कोहली को कारण बताया. वैभव ने कहा, ‘मैं पहले से एक RCB फैन था. मैं असल में विराट भैया का बड़ा फैन हूं.’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Shreyas Iyer बने भारत के नए T20I कप्तान, तो सूर्या, रोहित और अगरकर ने क्या कहा? ‘सरपंच साहब’ के रिएक्शन ने भी लूटी महफिल!

विराट कोहली से मुलाकात पर क्या बोले वैभव?

वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली से मुलाकात के बारे में बात की. उन्होंने कहा, ‘जब विराट भैया ने मेरे कंधे पर हाथ रखकर बात की, तो ईमानदारी से बताऊं, मुझे यह एक सपने की तरह लग रहा था. ऐसा नहीं महसूस हो रहा था कि मैं विराट कोहली जैसे सुपरस्टार से बात कर रहा हूं. लग रहा था कि मैं अपने बड़े भाई से बात कर रहा हूं. उन्होंने मुझे कई बातें समझाईं और बताया कि किस जगह पर मुझे सुधार की जरूरत है. उन्होंने मुझे फोकस करने और आगे बढ़ने की सलाह दी. यह पल सही मायने में खास था.’

---विज्ञापन---

वैभव सूर्यवंशी के सिलेक्शन पर क्या बोले अजीत अगरकर?

15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को भारतीय T20I टीम में शामिल किया गया है. चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए चुनने पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन ने हमें उन्हें चुनने पर मजबूर किया है. वो अभी युवा हैं लेकिन जिस तरह उनके दो IPL सीजन गए हैं, हमें उनके अंदर का टैलेंट नजर आ रहा है. सभी की तरह हमें भी उनसे बहुत उम्मीद है.’

ये भी पढ़ें:- इन 5 धुरंधरों के लिए बंद हुए भारतीय T20I टीम के दरवाजे! IPL 2026 में प्रदर्शन भी नहीं बचा पाएगा करियर?

First published on: Jun 07, 2026 02:31 PM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि और खेलों के प्रति जुनून का एक अनूठा संगम हैं. 2019 में Sportskeeda Hindi के साथ पत्रकारिता सफर की शुरुआत करने वाले उज्जवल ने ONE Championship जैसे वैश्विक मंचों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं. क्रिकेट के साथ-साथ कबड्डी, WWE, गेमिंग और MMA पर गहरी पकड़ और लेखन उनकी पहचान है. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 के साथ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में डिजिटल पिच पर अपनी नई पारी खेल रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola