Shreyas Iyer बने भारत के नए T20I कप्तान, तो सूर्या, रोहित और अगरकर ने क्या कहा? 'सरपंच साहब' के रिएक्शन ने भी लूटी महफिल!
Team India Captaincy Change Reactions: श्रेयस अय्यर अब टीम इंडिया के नए कप्तान हैं. उन्होंने स्क्वाड में सूर्यकुमार यादव की जगह ली है. इस पर रोहित शर्मा, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, सूर्या और खुद अय्यर का रिएक्शन सामने आया है. आइए सभी की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं.

Team India Captaincy Change Reactions: IPL 2026 के बाद टीम इंडिया ने टी20 क्रिकेट में नई शुरुआत करने का इरादा कर लिया है. सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म के चलते टीम इंडिया से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया गया है. श्रेयस अय्यर को IPL में अपने धमाकेदार प्रदर्शन का पुरस्कार मिला है. टीम इंडिया में इस बड़े बदलाव के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर, पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और रोहित शर्मा का भी रिएक्शन सामने आया है. आइए सभी की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालते हैं.
टीम इंडिया के कप्तान बनने पर क्या बोले श्रेयस?
2 / 6मुंबई T20 लीग मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया का टी20 कप्तान बनने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अच्छा महसूस हो रहा है. इस लेवल पर अपने देश के लिए खेलना और नेतृत्व करना सम्मान की बात है.'
फैंस को सपोर्ट के लिए कहा धन्यवाद
3 / 6श्रेयस अय्यर ने अपने सभी फैंस को इतने समय तक सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद कहा. उन्होंने बोला, 'मैं उन सभी फैंस से प्यार करता हूं, जिन्होंने मुझे सपोर्ट किया और सालों तक अपना योगदान दिया. मुझे लगता है कि यह शानदार बात है और मैं उन सभी का सम्मान करता हूं.'
श्रेयस के कप्तान बनने पर सूर्या ने क्या कहा?
4 / 6श्रेयस अय्यर के टीम इंडिया का कप्तान बनने पर सूर्यकुमार यादव ने खुशी जताई. उन्होंने अय्यर की तारीफ की और कहा कि मुंबई के लगातार तीसरे खिलाड़ी का टी20 टीम की कप्तानी करना उनके क्रिकेट के लेवल को दिखाता है. उन्होंने अय्यर को कप्तान बनने पर बधाई भी दी.
अजीत अगरकर ने अय्यर को लेकर क्या कहा?
5 / 6BCCI चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने श्रेयस अय्यर की तारीफ की और बताया कि वो कप्तान बनने के हकदार थे. उन्होंने अय्यर के IPL में प्रदर्शन और लीडरशिप स्किल्स की जमकर तारीफ की. अगरकर ने कहा कि अगले 2 साल की साइकिल देखकर उन्होंने बदलाव करने का फैसला किया है.
रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर के लिए जताई खुशी
6 / 6रोहित शर्मा ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताया और कहा कि लीग क्रिकेट में कप्तानी उन्हें टीम इंडिया का नेतृत्व करने में मदद करेगी. रोहित ने कहा, 'श्रेयस अय्यर ने जिस तरह से IPL फ्रेंचाइजी और मुंबई टीम की कमान संभाली है, मुझे लगता है कि वो भारतीय टीम को भी बढ़िया तरह से संभालेंगे.'