टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में तकरार! गौतम गंभीर को सीनियर खिलाड़ी कर रहे 'इग्नोर', BCCI से सीधा संपर्क?

Team India: BCCI का फोकस 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है. इससे पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम में तकरार नजर आ रही है और सीनियर खिलाड़ी गंभीर को इग्नोर कर रहे हैं.

Team India gautam gambhir

टीम में सबकुछ ठीक नहीं? (Image Credit: AI Generated and Instagram/Gautamgambhir)

Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद अब BCCI का फोकस 2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर है. इसकी तैयारियां BCCI ने शुरू कर दी हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के आयोजन में अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं. इससे पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम में तकरार नजर आ रही है और सीनियर खिलाड़ी हेड कोच गौतम गंभीर के पास जाने के बजाय अपने फ्यूचर को लेकर सीधे BCCI से संपर्क कर रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में सबकुछ सही नहीं!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर और कुछ सीनियर खिलाड़ियों के रिश्ते ठीक नहीं हैं और उनके बीच तालमेल की कमी नजर आ रही है. इसी वजह से हालात न केवल हेड कोच गौतम गंभीर, बल्कि चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और वनडे कप्तान शुभमन गिल के लिए भी चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं. BCCI के एक सोर्स ने TOI को बताया, ‘टीम में कई बड़े खिलाड़ी हैं और शुभमन गिल को ड्रेसिंग रूम में अपनी बात रखनी होगी.’

विज्ञापन

BCCI सोर्स ने आगे कहा, ‘गौतम गंभीर ने जितनी प्लानिंग अन्य दोनों फॉर्मेट में की है, उतनी यहां नहीं की है. उन्होंने चीजों को स्वभाविक रूप से होने दिया है. अब पूरा फोकस वनडे वर्ल्ड कप पर होगा. इसी वजह से गंभीर और गिल को ड्रेसिंग रूम में अपनी बात दृढ़ता से रखनी होगी. यह जरूरी है कि सीनियर खिलाड़ियों को उनका किरदार और अगले 16 महीनों का प्लान स्पष्ट रूप से बताया जाए.’

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है. दोनों देशों के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा. वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की शुरुआत इसी श्रृंखला से होगी और अगले कुछ महीनों तक गंभीर-गिल बड़े टूर्नामेंट के लिए सबसे बेहतर टीम कॉम्बिनेशन तलाशने की कोशिश में होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ