हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खतरे में वैभव सूर्यवंशी की जगह, जिम्बाब्वे में भी हुए फेल तो PBKS का यह 'धाकड़ बल्लेबाज' करेगा रिप्लेस!

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में वैभव सूर्यवंशी फ्लॉप रहे लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ उनके पास वापसी करने का सुनहरा मौका है. अगर यहां भी सूर्यवंशी फेल हुए, तो PBKS का धाकड़ बल्लेबाज उनकी जगह ले सकता है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी की जगह खतरे में? (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में अपनी तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया में जगह बना ली. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज में डेब्यू किया. सूर्यवंशी की पहली सीरीज कुछ खास नहीं रही और वह अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे. इसके बावजूद जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है. सूर्यवंशी को BCCI फ्यूचर स्टार के रूप में देख रहा है लेकिन उनकी जगह पर भी खतरा है.

वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा दबाव!

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में अपना डेब्यू किया था. सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों का हिस्सा रहे और उन्होंने कुल 42 रन बनाए. निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें पांचवें T20I से बाहर कर दिया गया. टीम इंडिया को प्रदर्शन के आधार पर फैसला लेना पड़ा. इंग्लैंड की तुलना में जिम्बाब्वे को हराना भारत के लिए आसान माना जाता है. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए युवा टीम चुनी है.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन T20I मैचों की श्रृंखला होने जा रही है. वैभव सूर्यवंशी की तीनों मैचों में जगह पक्की नहीं है. चयनकर्ताओं ने उनके बैकअप के तौर पर भी एक खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है. वैभव सूर्यवंशी की जगह पर खतरा मंडरा रहा है और अब उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ रन बनाने ही होंगे. सूर्यवंशी की जगह शुरुआती दो मैचों में पक्की नजर आ रही है. अगर वह इस सीरीज में टीम इंडिया के लिए बड़ी पारी खेलते हैं, तो टीम मैनेजमेंट का विश्वास उन पर बढ़ जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- संन्यास के बाद बेन स्टोक्स का तूफानी कमबैक, शतक ठोककर मचाया तहलका

सूर्यवंशी हुए फेल, तो कौन लेगा जगह?

वैभव सूर्यवंशी अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरुआती दो मैच में फेल हुए, तो मैनेजमेंट को कड़ा फैसला लेना पड़ सकता है. IPL में पिछले कुछ सालों से प्रभसिमरन सिंह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इंडिया A के लिए भी खूब रन बनाए हैं. इसी वजह से उन्हें T20I टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

अगर वैभव अपनी छाप छोड़ने में असफल रहते हैं, तो जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी T20I में अभिषेक शर्मा के साथ प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. वैभव को अगर टीम इंडिया में फ्यूचर प्लान में बने रहना है, तो जिम्बाब्वे में हर हालत में रन बनाने होंगे. टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में काफी प्रतिस्पर्धा है और सूर्यवंशी को ज्यादा समय तक बैक करना मैनेजमेंट के लिए मुश्किल होगा.

ये भी पढ़ें:- अचानक आया बड़ा फैसला! स्टार खिलाड़ी ने ODI कप्तानी को कहा अलविदा, अफगानिस्तान फैंस के लिए झटका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola