संन्यास के बाद बेन स्टोक्स का तूफानी कमबैक, शतक ठोककर मचाया तहलका

Ben Stokes: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बेन स्टोक्स ने बड़ा धमाका कर दिया है. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली और विरोधी टीम के होश उड़ा दिए. संन्यास के बाद स्टोक्स ने बेहतरीन कमबैक किया है. स्टोक्स की तारीफ अब चारों ओर हो रही है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच से पहले उन्होंने संन्यास का ऐलान किया था. बेन स्टोक्स ने इसके बाद घरेलू क्रिकेट खेलने का फैसला किया. 21 जुलाई को खेले गए मुकाबले में उन्होंने डरहम की ओर से खेलते हुए शानदार शतकीय पारी खेली और धांसू कमबैक किया. उन्होंने अपनी टीम को जीत भी दिलाई.

विज्ञापन

बेन स्टोक्स ने किया धांसू प्रदर्शन

इंग्लैंड में वनडे कप खेली जा रही है. 21 जुलाई को डरहम और डर्बीशायर के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में डरहम की ओर से हिस्सा लेते हुए बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी में कमाल कर दिया. उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेलकर विरोधी टीम को चारों खाने चित कर दिया. स्टोक्स ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए डरहम की जीत में भी अहम योगदान निभाया. उन्होंने 123 गेंदों में 108 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए. स्टोक्स ने चारों दिशा में शानदार बल्लेबाजी की. अब क्रिकेट जगत में स्टोक्स की बल्लेबाजी की चर्चा हो रही है. उन्होंने धांसू कमबैक कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. हालांकि गेंदबाजी में उन्हें 1 भी विकेट नहीं मिला. 9 ओवर में उन्होंने 38 रन खर्च किए.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

डर्बीशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 256/9 रन बनाए थे. डर्बीशायर की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्टिन एंडरसन ने बनाए. उन्होंने 118 गेंदों में 112 रनों की पारी खेली. इसके अलावा ब्रूक गेस्ट ने 76 गेंदों में 48 रनों की धीमी पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए डरहम ने 5 विकेट शेष रहते ही 49.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. स्टोक्स के अलावा विल रोड्स ने 60 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया था. इसके अलावा ओली रॉबिन्सन और कप्तान कैसी एल्ड्रिज ने नाबाद 23-23 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ