अचानक आया बड़ा फैसला! स्टार खिलाड़ी ने ODI कप्तानी को कहा अलविदा, अफगानिस्तान फैंस के लिए झटका

Hashmatullah Shahidi Resigns: अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अपने करियर को लेकर अचानक बड़ा फैसला लिया है. अब वनडे में वो अफगानिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. यह सभी अफगानी फैंस के लिए बहुत बड़ा झटका है.

hashmatullah shahidi

शाहिदी ने छोड़ी ODI कप्तानी (Image: AI Generated)

Hashmatullah Shahidi: अफगानिस्तान क्रिकेट में अचानक तहलका मच गया है. हश्मतुल्लाह शाहिदी ने वनडे क्रिकेट में कप्तानी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है. चार साल पहले उन्होंने अफगान टीम के लिए यह जिम्मेदारी संभाली थी और 2027 वनडे वर्ल्ड कप से एक साल पहले उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से हटने का फैसला किया. शाहिदी ने सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज लिखते हुए फैंस को अपने करियर के इस बड़े फैसले के बारे में बताया. वह आखिरी बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आए थे.

विज्ञापन

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी ODI कप्तानी

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट डालते हुए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने लिखा, ‘निजी तौर पर विचार करने के बाद मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. इस टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात थी. मैं मैनेजमेंट, कोच, मेरे साथियों और समर्थकों को धन्यवाद कहना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने इस सफर में मुझ पर भरोसा जताया और मेरा साथ दिया. भले ही मैं कप्तानी छोड़ रहा हूं लेकिन मैं एक खिलाड़ी के तौर पर अपना पूरा योगदान देता रहूंगा. मुझे उम्मीद है कि नया कप्तान और टीम इसी तरह सफलता हासिल करें.’ 

विज्ञापन

कैसा रहा शाहिदी का कप्तान के रूप में कार्यकाल?

हश्मतुल्लाह शाहिदी ने जनवरी 2022 में अफगानिस्तान की कमान संभाली थी. उन्होंने 55 वनडे मैचों में अफगान टीम का नेतृत्व किया. उनकी लीडरशिप में अफगानिस्तान ने 2023 का एशिया कप और वर्ल्ड कप खेला. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने टीम की कमान संभाली. उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान ने कुल 27 मैच जीते. उन्होंने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को भी हराया.

विज्ञापन

शाहिदी की कप्तानी में ही अफगानिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड को हरा दिया था. उनके नेतृत्व में द्विपक्षीय सीरीज में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को तीन बार, जिम्बाब्वे को 2 बार, साउथ अफ्रीका और आयरलैंड को 1-1 बार हराया. कप्तान के तौर पर उनका औसत 33.79 रहा और उन्होंने 70.77 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. कप्तान और एक खिलाड़ी, दोनों भूमिकाओं में उनका प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ