हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का नया लुक हुआ वायरल, ICC चेयरमैन के साथ स्टेडियम में आए नजर

Vaibhav Sooryavanshi New Look: आईपीएल 2026 के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सुर्खियां बटोरने का काम किया है. उनका नया लुक सोशल मीडिया पर तेज से वायरल रहा है. स्टेडियम में वैभव आईसीसी चेयरमैन के साथ बैठे हुए नजर आए.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi New Look: वैभव सूर्यवंशी के लिए आईपीएल 2026 किसी यादगार टूर्नामेंट से कम नहीं रहा है. उन्होंने इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए हर एक क्रिकेट प्रेमी का दिल जीता है. वैभव ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर इस सीजन कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. हालांकि, उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स फाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई. इसके बाद भी वैभव फाइनल के मुकाबले के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहुंचे. वो इस मैच में खेलने के लिए नहीं आए बल्कि अवॉर्ड लेने आए हैं. इसी बीच उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो आईसीसी चेयरमैन के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने जीती ऑरेंज कैप, शुभमन गिल और साईं सुदर्शन के आउट होते ही रच डाला इतिहास

सूर्यवंशी का नया लुक हुआ वायरल

वैभव सूर्यवंशी आरसीबी और गुजरात टाइटंस का मैच स्टेडियम में बैठ कर देखते हुए नजर आए. इस दौरान वो नए लुक में नजर आए. आईपीएल खेलते हुए उनके बाल काफी बड़े हो गए थे लेकिन अब उन्होंने हेयरस्टाइल में बदलाव किया है. वो ‘मुलेट’ कट में स्टेडियम में बैठे नजर आए. उनकी जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं. जय शाह के साथ हुई इस मुलाकात के दौरान वो बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके इस नए हेयरकट के बारे में काफी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन

IPL 2026 में बल्ले से मचाया धमाल

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 16 मैचों में 237 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 48.50 का रहा है. इसी के साथ वो इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 72 छक्के जड़े हैं. इंडिया ए की टीम में उनकी एंट्री हो चुकी है लेकिन अब इस धांसू प्रदर्शन के बाद हर किसी को उनके टीम इंडिया की सीनियर टीम में एंट्री का इंतजार है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026 के फाइनल में RCB के गेंदबाजों ने रचा इतिहास, ऐसा अद्भुत कारनामा करने वाली बनी पहली टीम 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola