हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रिंसिपल ने दी थी चेतावनी, फिर भी बोर्ड की परीक्षा देने नहीं पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया. फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ शतक जड़ा. सूर्यवंशी 10वीं की परीक्षा देने वाले थे और इस बारे में एक्जाम सेंटर के प्रिंसिपल ने बताया था. वैभव ने आखिरी समय पर फैसला बदल दिया और इसके पीछे का असली कारण अब सामने आया है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों नहीं दी परीक्षा?

Vaibhav Sooryavanshi: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी ने चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया. 14 साल के सूर्यवंशी अपने करियर की एक और कठिन परीक्षा देने वाले थे. वो 10वीं बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बनने वाले थे और उनका एडमिट कार्ड आ गया था. हालांकि, सूर्यवंशी ने आखिरी समय पर परीक्षा नहीं देने का बड़ा फैसला किया. इसी के पीछे का अब हैरान करने वाला कारण सामने आया है.

वैभव सूर्यवंशी ने क्यों नहीं दी परीक्षा?

10वीं बोर्ड की परीक्षा हर एक विद्यार्थी के लिए बेहद अहम रहती है लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट पर फोकस करने के लिए परीक्षा नहीं देने का मन बनाया है. उनके कोच मनीष ओझा ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात की. इसी बीच उन्होंने बताया कि सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के कैम्प का हिस्सा बन गए हैं. वो IPL 2026 पर फोकस करना चाहते हैं. इसी कारण उन्होंने एक्जाम नहीं देने का मन बनाया है. ओझा ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी 10वीं की परीक्षा में नहीं बैठेंगे. वो अभी IPL के अगले सीजन की तैयारी के लिए नागपुर में हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का प्री-सीजन कैंप जॉइन कर लिया है.’

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच चोटिल हुआ स्टार तेज गेंदबाज, हर्षित राणा के बाद KKR को IPL 2026 से पहले दूसरा झटका!

विज्ञापन

प्रिंसिपल ने दी थी चेतावनी

वैभव सूर्यवंशी का एक्जाम सेंटर समस्तीपुर का पोडार इंटरनेशनल स्कूल था और फैसले से पहले वहां के प्रिंसिपल नील किशोर ने बताया दिया था कि सूर्यवंशी परीक्षा देंगे. उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सूर्यवंशी को कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा और अन्य विद्यार्थियों की तरह ही उन्हें आकर परीक्षा देनी होगी. प्रिंसिपल की चेतावनी के बावजूद सूर्यवंशी ने क्रिकेट पर ही फोकस करने का फैसला किया.

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में किया धमाकेदार प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहे. उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए. उनका औसत 62.71 का रहा और उन्होंने 170 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से रन बनाए. फाइनल में सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए. इसी के चलते इंग्लैंड को 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया छठी बार चैंपियन बनी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान की हार देखने से पहले ही स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, ‘शर्मसार’ PCB चीफ का वीडियो वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola