हार ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, ICC Ranking में झटका, खतरे में नंबर-1 पोजिशन

आयरलैंड से मिली बैक टू बैक दो करारी हार ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि भारत अभी भी आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर 1 पर है. लेकिन उसकी रेटिंग में नुकसान हुआ है. सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया की रेटिंग में गिरवाट आई है.

Cricket News - 2026-06-29T170422.660
1 / 6

आयरलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. आयरलैंड ने भारत को 2 मैचों की खेली गई टी-20 सीरीज में 0-2 से रौंदा. कोई भी भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में खासा प्रभावित नहीं कर सका और टीम इंडिया ने दोनों ही मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए गंवा दिए. अब करारी हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नुकसान हुआ है. Image Credit: X  

विज्ञापन

टीम इंडिया को हुआ नुकसान

टीम इंडिया को हुआ नुकसान2 / 6

इस सीरीज से पहले टीम इंडिया की रेटिंग टी-20 में 275 थी. लेकिन सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया की रेटिंग 272 हो गई है. यानी टीम इंडिया को 3 रेटिंग का नुकसान हुआ है. दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है, जिसकी रेटिंग 262 है. Image Credit: X

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ करनी होगी वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ करनी होगी वापसी3 / 6

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसकी रेटिंग 260 है. ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया को अच्छा प्रदर्शन करना होगा. नहीं, तो भारतीय टीम की बादशाहत खतरे में आ सकती है. Image Credit: X

वनडे में नंबर 1 पर टीम इंडिया

वनडे में नंबर 1 पर टीम इंडिया4 / 6

वनडे रैंकिंग में भी टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार है. टीम इंडिया 121 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर है, जबकि टेस्ट में भारतीय टीम 104 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर है. Image Credit: X

विज्ञापन

आयरलैंड ने दी करारी शिकस्त

आयरलैंड ने दी करारी शिकस्त5 / 6

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया को 1 रनों से हार मिली. Image Credit: X

तिलक वर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन

तिलक वर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन6 / 6

भारत की ओर से तिलक वर्मा ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 2 मैचों में 74 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से हर्षित राणा ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए. इस सीरीज में लगभग सभी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन खराब रहा. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन