हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Tri Nation A Series शुरू होने से पहले छा गए वैभव सूर्यवंशी, हो गई स्टारडम की शुरुआत?

Tri Nation A Series in Sri Lanka 2026: इंडिया-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच दांबुला के मैदान पर ट्राई नेशन सीरीज होने वाली है, लेकिन ऐसा लग रहा है कि ब्रॉडकास्टर्स सबसे ज्यादा फोकस वैभव सूर्यवंशी पर कर रहे हैं, ये उनकी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाने की कोशिश हो सकती है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi In The Centre Of Series Poster: आईपीएल 2026 के बाद ऐसा लग रहा है कि वैभव सूर्यवंशी का स्टारडम अब शुरु हो चुका है. हाल ही में इस यंग बैटिंग सेंसेशन को इंडिया-ए, श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल किया है. ज्यादातर क्रिकेट एक्सपर्ट ये मान रहे हैं कि 15 साल का स्टार अगर इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसे सीनियर टीम इंडिया में मौका मिल सकता है.

सीरीज के पोस्टर में वैभव पर फोकस

इस ट्राई सीरीज का पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें सबसे ज्यादा फोकस वैभव सूर्यवंशी पर किया गया है. इसमें टीम के कप्तान तिलक वर्मा और फास्ट बॉलर अंशुल कंबोज भी नजर आ रहे हैं, लेकिन उनकी तस्वीर छोटी है. ऐसे में ब्रॉडकास्टर का मकसद साफ है कि वो राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज के चेहरे के सहारे टूर्नामेंट में व्यूज बटोरना चाह रहे हैं. इसका मतलब ये भी निकाला जा रहा है कि वैभव के स्टारडम की शुरुआत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- सूर्या के बाद कौन होगा भारतीय T20I टीम का कप्तान? ये हैं 5 सबसे बड़े दावेदार

विज्ञापन

कब और कहां देखें लाइव मैच?

श्रीलंका में खेली जानी वाली ट्राई सीरीज का पहला मैच 9 जून को रंगिरी दंबुला इंटरनेशल स्टेडियम में खेला जाएगा और टूर्नामेंट का फाइनल 21 जून को इसी मैदान पर होगा. टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क के चैनल्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर होगी.

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी? 15 साल के स्टार को लेकर हुई सबसे बड़ी सिफारिश

विज्ञापन



सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलावेन्यूइंडियन टाइम
9 जून 2026 (मंगलवार)श्रीलंका ए बनाम भारत एदांबुलासुबह 11:00 बजे
11 जून 2026 (गुरुवार)अफगानिस्तान ए बनाम भारत एदांबुलासुबह 11:00 बजे
13 जून 2026 (शनिवार)श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान एदांबुलासुबह 11:00 बजे
15 जून 2026 (सोमवार)श्रीलंका ए बनाम भारत एदांबुलासुबह 11:00 बजे
17 जून 2026 (बुधवार)अफगानिस्तान ए बनाम भारत एदांबुलासुबह 11:00 बजे
19 जून 2026 (शुक्रवार)श्रीलंका ए बनाम अफगानिस्तान एदांबुलासुबह 11:00 बजे
21 जून 2026 (रविवार)फाइनलदांबुलासुबह 11:00 बजे

इंडिया-ए की पूरी टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola