सूर्या के बाद कौन होगा भारतीय T20I टीम का कप्तान? ये हैं 5 सबसे बड़े दावेदार

Suryakumar Yadav's Replacement As Captain in T20I Team India: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है, शायद वो अब टीम का भी हिस्सा न रहें. ऐसे में सिलेक्टर्स को अब नए कैप्टन की तलाश होगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि सबसे छोटे फॉर्मेट में 'मेन इन ब्लू' की जिम्मेदारी किसके कंघों पर होगी?

Suryakumar Yadav Team India
1 / 6
Suryakumar Yadav Team India

Suryakumar Yadav's Replacement As Captain in T20I Team India: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है, शायद वो अब टीम का भी हिस्सा न रहें. ऐसे में सिलेक्टर्स को अब नए कैप्टन की तलाश होगी, लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि सबसे छोटे फॉर्मेट में 'मेन इन ब्लू' की जिम्मेदारी किसके कंघों पर होगी?

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन 2 / 6

नेशनल टी20 टीम में वापसी के बाद ईशान किशन का नाम भी इस चर्चा में शामिल हो गया है. इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आईपीएल सीजन के कुछ मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए सभी को इम्प्रेस किया, और इससे पहले घरेलू क्रिकेट में झारखंड को सफलता दिलाकर उन्होंने ये साबित किया है कि वो जिम्मेदारी संभालने के काबिल हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर 3 / 6

भारतीय टी20 टीम की कप्तानी की रेस में फिलहाल श्रेयस अय्यर सबसे आगे चल रहे हैं. मिडिल-ऑर्डर के इस बल्लेबाज ने भारत की वनडे टीम में अपनी एक अहम जगह बना ली है और आईपीएल में अपनी कप्तानी के लिए खूब तारीफ बटोरी है. लीडर के रूप में उनकी कामयाबी, जिसमें कोलकाता नाइटराइडर्स को आईपीएल का खिताब जिताना भी शामिल है, उनकी दावेदारी को और मजबूत बनाती है.

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा 4 / 6

यंग बैटर तिलक वर्मा को भविष्य के एक बड़े सितारे के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि उनके पास सीनियर लेवल पर कप्तानी का बहुत ज्यादा तजुर्बा नहीं है, लेकिन हाल ही के एक विदेशी दौरे पर उन्हें 'इंडिया ए' का कप्तान बनाए जाने से ये साफ जाहिर होता है कि सिलेक्टर्स को उनकी लीडरशिप की काबिलियत पर पूरा भरोसा है और उन्हें एक लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के तौर पर देखा जा रहा है.

विज्ञापन

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल 5 / 6

सूर्यकुमार के संभावित उत्तराधिकारियों की लिस्ट में एक नाम अक्षर पटेल का भी है. वो फिलहाल भारत के T20I वाइस कैप्टन का रोल अदा कर रहे हैं. इस ऑलराउंडर के पास आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ कप्तानी का तजुर्बा है. उनका शांत नेचर टीम में पॉजिटिव माहौल पैदा कर सकता है.

संजू सैमसन

संजू सैमसन 6 / 6

संजू सैमसन भी एक और ऑप्शन हैं जिन पर चर्चा हो रही है. उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में अहम रोल अदा किया है. साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स में जाने से पहले उनके पास राजस्थान रॉयल्स के साथ कप्तानी का कीमती तजुर्बा हासिल है, साथ ही वो कई बार टीम के सबसे बड़े मैच विनर साबित होते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन