Mohammed Shami & Vaibhav Sooryavanshi: चेन्नई में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खत्म हो गया है. ईस्ट जोन ने साउथ जोन के ऊपर बड़ी जीत हासिल की. ईस्ट जोन ने 13 साल बाद ट्रॉफी अपने नाम की. ईशान किशन की कप्तानी में सभी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी ईस्ट जोन के लिए अपने प्रदर्शन से दिल जीता. सबसे बड़ी बात थी कि फाइनल मैच उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट का 100वां मुकाबला था. जीत के साथ इसकी खुशी मनाई गई. मैच खत्म होने के बाद 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने शमी को खास तोहफा दिया. शमी ने भी सूर्यवंशी को लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया.
वैभव सूर्यवंशी ने दिया खास तोहफा
BCCI ने मैच के बाद का एक खास वीडियो पोस्ट किया. वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की तरफ से मोहम्मद शमी को तोहफा दिया. उन्होंने शमी को एक जर्सी दी, जिसमें सभी खिलाड़ियों के साइन थे. शमी जर्सी लेते हुए थोड़ा इमोशनल भी हो गए थे. शमी ने युवा सूर्यवंशी की तारीफ की. उन्होंने कहा, “ईस्ट जोन टीम का बच्चा वैभव सूर्यवंशी लगभग मेरी क्रिकेट जर्सी जितना पुराना है. सूर्यवंशी में युवाओं वाली मासूमियत है. उसे मजाक करना बढ़िया लगता है. वो चीजों को बहुत जल्दी सीख लेता है. आज के युवाओं को कम उम्र में ही बड़ा मंच मिल जाता है. IPL और अन्य टूर्नामेंट खेलकर इन्हें काफी अनुभव प्राप्त हो जाता है.”
ये भी पढ़ें: ‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने दिया बड़ा बयान, 15 साल के युवा बल्लेबाज के लिए मजे
शमी ने प्लेयर्स को दी आगे बढ़ने की सलाह
शमी ने अपना अनुभव भी साझा किया और युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा, “आपकी नजरें हमेशा खेल को अगले स्तर पर ले जाने की होनी चाहिए. आपको आगे बढ़ने के कई कारण मिल सकते हैं. अगर आप खुद से मोटिवेट नहीं हैं तो आपका नजरिया गलत भी हो सकता है. आप अपने जर्सी पर लगे बैज के लिए खेलते हैं. आपको इसके लिए क्रिकेट का लेवल मायने नहीं रखता है. आप बैज के लिए खेलते हैं तो आपकी भूख अपने आप मैदान पर दिखेगी. आपको हमेशा गर्व के साथ खेलना चाहिए. मेरी कोशिश भी हमेशा सीखते रहने की होती है.”
दलीप ट्रॉफी में शमी का प्रदर्शन
दलीप ट्रॉफी 2026 में शमी ने अपने गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया. वो लंबे समय से टीम इंडिया में आने की कोशिश कर रहे हैं. शमी ने दलीप ट्रॉफी में तीन मुकाबले खेले. उन्होंने 26.57 के औसत से 7 विकेट अपने नाम किए. सही मौकों पर उन्होंने ईस्ट जोन को सफलता दिलाई. फाइनल में उन्होंने साउथ जोन के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण और शेख रशीद को आउट कर जीत में अहम योगदान दिया.
ये भी पढ़ें:- भारतीय टीम में वापसी पर बोले मोहम्मद शमी, दलीप ट्रॉफी फाइनल के बाद दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
32 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines