IPL 2026: ‘भारत का नया स्टार…’ SRH के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी देख हैरान रह गए दिग्गज! आई प्रतिक्रियाओं का बाढ़

Legends Reaction on Vaibhav Sooryavanshi Innings: वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के एलिमिनेटर मैच में SRH के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन जड़ दिए. इसी पारी के बाद सोशल मीडिया पर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
वैभव की पारी पर दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं

Legends Reaction on Vaibhav Sooryavanshi Innings: IPL 2026 का एलिमिनेटर मैच SRH और RR के बीच न्यू चंडीगढ़ में देखने को मिला. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया और उन्होंने मात्र 29 गेंदों में 97 रन जड़ दिए. वैभव की यह पारी देखकर फैंस हैरान रह गए. RR की SRH के खिलाफ जीत में सूर्यवंशी का बड़ा किरदार रहा. सूर्यवंशी की इसी पारी पर दिग्गजों की भी कुछ प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और उन्होंने वैभव की जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी को फ्यूचर का सितारा बताया. उन्होंने X पर लिखा, 'निराश मत होना भाई. यह पारी शानदार रही. आपने सभी को हैरान कर दिया. एक स्टार तैयार हो रहा है.'

विज्ञापन

क्रिस गेल

क्रिस गेल3 / 6

टी20 इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने वैभव सूर्यवंशी की ताबड़तोड़ पारी की तारीफ की. उन्होंने X पर लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी क्या शानदार खिलाड़ी हैं. वो काफी मनोरंजक युवा प्लेयर हैं. वो नए सिक्स मशीन हैं.'

इरफान पठान

इरफान पठान4 / 6

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने राजस्थान रॉयल्स की जीत की बधाई दी और वैभव सूर्यवंशी को उनसे दूर नहीं होने की सलाह दी. उन्होंने कहा, 'शाबाश राजस्थान रॉयल्स, आपने शानदार क्रिकेट खेला. आप जीत के हकदार थे. आप कभी वैभव सूर्यवंशी को अपने से दूर मत करना.'  

विज्ञापन

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह5 / 6

हरभजन सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को पूरी दुनिया से अलग बताया और उन्हें सिक्स हीटिंग मशीन का टैग दिया. भज्जी ने X पर लिखा, 'पूरी दुनिया एक तरफ और यह खिलाड़ी एक तरफ. सबसे अलग और सबसे खतरनाक बल्लेबाज. भारत का लाल नया सिक्स हीटिंग मशीन है.'

सुरेश रैना

सुरेश रैना 6 / 6

सुरेश रैना ने X पर पोस्ट डालते हुए बताया कि वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है. उन्होंने लिखा, 'शब्दकोष में उतने शब्द नहीं हैं, जो ये बता पाए कि वैभव सूर्यवंशी ने इस टूर्नामेंट में क्या किया है. क्या शानदार खिलाड़ी हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि लोग उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखने का इंतजार करते हैं. इससे पता चलता है कि भारत का भविष्य सही हाथों में हैं.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन