रिकॉर्डतोड़ शतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, फाइनल में 324.14 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से खेली यादगार पारी

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई नेशन सीरीज 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. सूर्यवंशी अपने शतक के बेहद करीब थे लेकिन इतिहास रचने से मात्र 6 रन पीछे रह गए.

vaibhav sooryavanshi

शतक से चूके वैभव (Image: Twitter/X)

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई नेशन सीरीज 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. श्रीलंका A के खिलाफ निर्णायक मुकाबले में वैभव ने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. उन्होंने मात्र 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया. इंडिया A के इस स्टार खिलाड़ी का बल्ला यहां नहीं रुका. वो शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे लेकिन सहान अरचचिंगे की गेंद पर वो विकेट गंवा बैठे. सूर्यवंशी रिकॉर्डतोड़ शतक से मात्र 6 रन पीछे रह गए.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी ने खेली धुआंधार पारी

इंडिया A और श्रीलंका A के बीच दांबुला में ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया. वैभव ने पहली गेंद से अटैक करना शुरू किया और 5 गेंदों में 24 रन जड़ दिए. 15 साल का ये युवा खिलाड़ी इसके बाद नहीं रुका. उन्होंने मात्र 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. सूर्यवंशी ने युवराज सिंह के 12 गेंदों में अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इसके बाद भी वैभव का बल्ला बोला.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी तेजी से अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे. वैभव 28 गेंदों में 94 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे. 9वें ओवर में सहान अरचचिंगे की गेंद पर शॉट लगाने के प्रयास में सूर्यवंशी ने विजयकांत वियासकांत को कैच थमा दिया. वह शतक से मात्र 6 रन पीछे रह गए. वैभव ने 29 गेंदों में 94 रन की अपनी इस पारी में 324.14 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 10 चौके और 8 छक्के जड़े.

विज्ञापन

चूक गए एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

एबी डिविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 में 31 गेंदों में शतक जड़ा था. लिस्ट A क्रिकेट में जैक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम 29 गेंदों में शतक का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने मार्श कप 2023 में साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया था.

सूर्यवंशी के पास डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने और फ्रेजर-मैकगर्क की बराबरी करने का मौका था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके. खैर, फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की इस यादगार पारी की लंबे समय तक बात की जाएगी. फैंस उनकी प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ