गिल की गुजरात को रोक पाएगी RCB? हेड टू हेड रिकॉर्ड ने बढ़ाई टेंशन

आईपीएल 2026 में 26 मई को आरसीबी और गुजरात टाइटंस फाइनल का टिकट कटाने के लिए पहले क्वालीफायर में भिड़ेंगी. दोनों टीमों का पलड़ा भारी है. आइए आंकड़ों पर डालते हैं एक नजर.

Cricket News - 2026-05-26T000638.346
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 26 मई को पहला क्वालीफायर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं. ये मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में खेला जाएगा. जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री मारेगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से खेलना होगा. ऐसे में दोनों टीमों का हेड टू हेड आंकड़ा कैसा है. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

हेड टू हेड में कौन आगे?

हेड टू हेड में कौन आगे?2 / 6

आरसीबी और जीटी के बीच अब तक आईपीएल में 8 बार भिड़ंत हुई है. दोनों टीमों का पलड़ा बराबर रहा है. बेंगलुरु ने 4 मैच जीते हैं, जबकि गुजरात को भी 4 जीत मिली है. पिछले 5 मैचों पर नजर डालें तो गुजरात की टीम आगे नजर आती है. गुजरात ने 4 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 1 ही मुकाबले में जीत मिल पाई है.

विज्ञापन

पिच पर एक नजर

पिच पर एक नजर3 / 6

धर्मशाला की पिच पर रात के मुकाबले में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा होता है. मैदान का आउटफील्ड छोटा है, जिससे बल्लेबाजों को खूब फायदा मिलता है. इसलिए स्कोर का बचाव करना मुश्किल होता है.

कैसा रहेगा मौसम

कैसा रहेगा मौसम4 / 6

धर्मशाला का मौसम 26 मई को 22 डिग्री रहने वाला है. नमी 39 फीसदी रहेगी. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. बारिश होने की संभावना 25 फीसदी है.

विज्ञापन

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 115 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट/वेंकटेश अय्यर, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 टिम डेविड, 8 क्रुणाल पंड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 जोश हेजलवुड और 12 रसिख सलाम.

गुजरात की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात की संभावित प्लेइंग 116 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1 विराट कोहली, 2 फिल साल्ट/वेंकटेश अय्यर, 3 देवदत्त पडिक्कल, 4 रजत पाटीदार (कप्तान), 5 जितेश शर्मा (विकेट कीपर), 6 रोमारियो शेफर्ड, 7 टिम डेविड, 8 क्रुणाल पंड्या, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 जोश हेजलवुड और 12 रसिख सलाम.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन