IPL 2026 के बीच पंजाब और मुंबई के लिए खेले स्टार खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाने हैं. उससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आईपीएल 2026 के बीच में ही 5 फ्रेंचाइजियों के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी ने अचानक सिर्फ 35 वर्ष की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया है.

Murugan Ashwin Mumbai Indians
1 / 6
Murugan Ashwin Mumbai Indians

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच फैंस को बहुत ही हैरान करने वाली खबर मिली है. पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके 35 वर्षीय गेंदबाज ने अचानक ही संन्यास का फैसला किया है. महेंद्र सिंह धोनी के फेवरेट इस खिलाड़ी का आईपीएल करियर 2016 में शुरू हुआ था. जब उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम ने 10 लाख बेस प्राइज वाले इस खिलाड़ी को 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा था.

विज्ञापन

मुरुगन अश्विन ने लिया संन्यास

मुरुगन अश्विन ने लिया संन्यास 2 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान स्टार स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने 25 मई को संन्यास का फैसला किया है. मुरुगन अश्विन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके घरेलू क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा बोल दिया है.

विज्ञापन

अच्छा रहा था मुरुगन का घरेलू करियर

अच्छा रहा था मुरुगन का घरेलू करियर 3 / 6

अश्विन ने तमिलनाडु के लिए 7 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. इसके साथ ही 34 लिस्ट ए मैच भी मुरुगन ने खेला है. उन्होंने 117 टी-20 मैच खेलकर इतने ही विकेट हासिल किए. फिलहाल वो तमिलनाडु की टीम से भी बाहर हैं.

धोनी की टीम से शुरू किया था करियर

धोनी की टीम से शुरू किया था करियर 4 / 6

तमिलनाडु के लिए 2015 में मुरुगन का करियर शुरू हुआ था. जिसके बाद सीएसके ने उन्हें नेट बॉलर बनाया था. जहां पर उनसे प्रभावित होने के कारण ही धोनी ने 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट की टीम में 4.8 करोड़ का खरीदा था. पहले सीजन में उन्होंने 7 विकेट भी लिए थे.

विज्ञापन

आरसीबी के लिए 2018 में खेला

आरसीबी के लिए 2018 में खेला 5 / 6

आईपीएल 2018 में मुरुगन आरसीबी की टीम का हिस्सा बने. जहां पर उन्होंने सिर्फ 2 मैच ही खेले. जिसके बाद 2019 में वो पंजाब किंग्स का हिस्सा बने. जहां पर वो 3 सीजन खेले और 16 विकेट हासिल किए. 2022 में वो मुंबई के लिए खेले जहां पर उन्होंने 9 विकेट लिए हैं.

राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेला

राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेला6 / 6

2023 में मुरुगन अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था. जहां पर उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. जिसके बाद आईपीएल में उन्हें कोई दूसरा खरीददार नहीं मिला. जिसके कारण ही अब उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन