हार्दिक पांड्या के बाद बुमराह-सूर्या नहीं ये मैच विनर होगा MI का नया कप्तान? सीनियर खिलाड़ी का मिल रहा सपोर्ट!

MI Captaincy New Contender: IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबर सामने आई है. पांड्या के बाद सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंपने की उम्मीद लगाई जा रही है. हालांकि, अब दावेदारी में एक नया नाम सामने आया है.

MI Captaincy New Contender

कौन होगा अगला MI कप्तान?

MI Captaincy New Contender: हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ सफर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है. कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि पांड्या ने IPL 2026 से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस टीम छोड़ने का मन बना लिया है. मुंबई इंडियंस की इस स्थिति में नए कप्तान की जरूरत है. फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह या सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है. हालांकि, अब खबर आ रही है कि MI के एक सीनियर खिलाड़ी ने युवा खिलाड़ी को कप्तानी का दावेदार बताया है.

विज्ञापन

खराब सीजन के बड़े बदलाव करने की तैयारी में MI

मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2026 भूलने लायक साबित हुआ. इस सीजन उन्होंने 14 मैच खेले और सिर्फ 4 में उनकी टीम को जीत मिली. हार्दिक पांड्या अपनी टीम के प्रदर्शन और सीनियर खिलाड़ियों के पूरा योगदान नहीं देने से निराश थे. इसी वजह से अब वो टीम छोड़ने का मन बना चुके हैं. मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट भी टीम के प्रदर्शन से निराश है और उन्होंने बड़े बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन

बुमराह-सूर्या नहीं ये खिलाड़ी बन सकता है कप्तान

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के एक सीनियर खिलाड़ी ने तिलक वर्मा को IPL 2027 सीजन से कप्तानी का भार संभालने का प्रबल दावेदार बताया है. सूत्रों के अनुसार, ‘सीजन के दौरान एक सीनियर खिलाड़ी ने सुझाव दिया था कि भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा अगले साल कप्तान बनाए जाने के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं.’ सीनियर खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें:- बारिश के कारण रद्द हुआ RCB vs GT फाइनल, तो कौन बनेगा IPL 2026 का चैंपियन? जानिए क्या कहते हैं नियम

विज्ञापन

बुमराह-सूर्या को नहीं मिलेगा मौका?

जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव, दोनों ही IPL 2026 के दौरान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी करते हुए नजर आए थे. इस वजह से इन दोनों में से किसी एक को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना अधिक है. हालांकि, रिपोर्ट में बताया गया है कि एक सीनियर खिलाड़ी का सपोर्ट तिलक वर्मा के साथ है. अब देखना होगा कि मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट किस पर भरोसा जताता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ