15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान, दलीप ट्रॉफी में ईशान किशन की जगह मिला मौका

दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच शुरू हो गया है. पहले दिन कप्तान ईशान किशन की कलाई में चोट लग गई और उन्हें इस वजह से बाहर जाना पड़ा. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इसके बाद ईस्ट जोन की कप्तानी संभाली.

Vaibhav Sooryavanshi

दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी बने कप्तान (Photo: AI)

Vaibhav Sooryavanshi: बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दलीप ट्रॉफी का सेमीफाइनल खेला जा रहा है. ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन के बीच मुकाबला चल रहा है. पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन चोटिल हो गए और उनकी जगह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी की. किशन को चोट के कारण फील्ड से बाहर जाना पड़ा. 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी पहली बार किसी सीनियर घरेलू क्रिकेट मैच के कप्तान बने हैं. उन्होंने छोटी सी उम्र में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा मौका

पहले दिन ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. पहले सेशन में सेंट्रल जोन ने 2 विकेट पर 62 रन बनाए. 19वें ओवर में विकेटकीपिंग करते हुए किशन के दाएं हाथ की कलाई में चोट लग गई. फिजियो ने तुरंत आकर उनकी जांच की. उनका दर्द रूकने का नाम नहीं ले रहा था, जिसके बाद उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया. कुछ देर बाद किशन के हाथ पर स्ट्रैपिंग भी बांध दी गई थी. उनकी जगह कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग के लिए फील्ड पर आए. ईशान के बाहर जाने पर वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी संभाली. करियर में पहली बार उन्हें ये मौका मिला. वैभव पहले से ही ईस्ट जोन के उपकप्तान बनाए गए है. सिर्फ नौ फर्स्ट क्लास मैच के बाद ही वैभव को कप्तानी करने का मौका मिल गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इमरान खान के लिए मोईन खान ने की भावुक अपील, साथी खिलाड़ियों से भी लगाई गुहार

वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी का ये दूसरा दलीप ट्रॉफी मैच है. वो सेमीफाइनल में ईस्ट जाने के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. क्वार्टर फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला था. वो पहली पारी में 8 रन ही बना पाए थे. हालांकि, गेंदबाजी में उन्होंने अपना जलवा दिखाया था. उन्होंने 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए. ईस्ट जोन ने पारी और 210 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी.

विज्ञापन

वैभव के नाम अभी तक नौ फर्स्ट क्लास मैचों में सिर्फ 215 रन दर्ज हैं. उन्हें अभी रेड-बॉल में खुद को साबित करना है. इस वजह से सेमीफाइनल मैच उनके लिए काफी अहम है. वैभव ने टी20 क्रिकेट में अभी तक अपनी बल्लेबाजी से खूब धूम मचाई है. इस फॉर्मेट से ही उन्हें पहचान मिली. IPL 2026 में उन्होंने 776 रन बनाए थी. इसकी बदौलत ही उनका टीम इंडिया में सलेक्शन हुआ. हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे. उन्होंने तीन टी20 मैचों में 151 रन जड़े थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ