ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जा रहा है. बाबर आजम इस मैच में चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान पहले मैच की पहली पारी में 171 रनों पर ही सिमट गई, जिसके बाद पाकिस्तान की पूर्व महिला खिलाड़ी उरोज मुमताज ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने तेज गेंदबाजों की विफलता के पीछे बाबर को इसकी वजह बताई है.

पाकिस्तान में तेज गेंदबाजों की कमी

पाकिस्तान की सरजमीं ने अब तक कई तेज गेंदबाज दिए हैं, जिन्होंने अपने दम पर विश्व में अपनी पहचान बनाई है. इनमें वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर का नाम शामिल है. पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी, इन दिनों कमजोर होने पर उरोज मुमताज ने इसका जिम्मेदार बाबर को ठहराया है.

---विज्ञापन---

उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा "बल्लेबाजों के कारण हम तेज गेंदबाजों से दूर होते चले गए. बाबर आजम कप्तान के तौर पर फ्लैट ट्रैक चाहते थे. बाबर का मानना था कि बल्लेबाजों का बोलबाला रहे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी पिच से घास हटा दी गई है. ऐसे में आप इस तरीके से तेज गेंदबाजों को मुश्किल में डाल रहे थे. तेज गेंदबाजों को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जरा भी मदद नहीं मिल रही थी. इससे बहुत सारे बल्लेबाज बिना किसी असली परीक्षा के रन बनाने रहे थे. यहीं मुझे लगता है कि हमने तेज गेंदबाजों को खोना शुरू कर दिया"

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या?

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का फ्लॉप शो

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन पाकिस्तान 48.1 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई. पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन अब्दुल्लाह शफीक ने बनाए. उन्होंने 104 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा इमाम उल हक ने 74 गेंदों में 42 रन बनाए. जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट झटककर कमाल किया था.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

---विज्ञापन---