Unique Cricket record: क्रिकेट के मैदान पर हर दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी एक ही गेंद पर 2 बल्लेबाज कैसे आउट हो सकते हैं? क्रिकेट के मैदान पर ये अद्भुत कारनामा भी हो चुका है. क्रिकेट के नियमों के अनुसार ऐसा होना काफी मुश्किल है लेकिन अगर कोई गेंदबाज नो बॉल फेंकता है और बल्लेबाज रन आउट हो जाता है और इसके बाद अगली गेंद पर नया बल्लेबाज भी आउट हो जाता है तो एक गेंद पर 2 विकेट गिरने का रिकॉर्ड बन सकता है.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: लगातार 4 हार के बाद बढ़ गई पंजाब किंग्स की मुश्किलें, प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार, जानें समीकरण
बिग बैश लीग में बना था ये अद्भुत रिकॉर्ड
साल 2021, 24 जनवरी के दिन ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग बिग बैश में ये अद्भुत कारनामा हुआ था. एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर्स के बीच खेले गए मैच में एक ही बॉल पर बल्लेबाज 2 बार आउट हुआ था. एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट ने सीधे बल्ले से एक शॉट खेला. ये शॉट गेंदबाज के हाथ से लगकर सीधे स्टंप पर जाकर लगा. जेक वेदराल्ड क्रीज से बाहर रह गए. न आउट होने के बाद भी वेदराल्ड ने रन चुराने का प्रयास किया. इस प्रयास के चक्कर में वो एक बार फिर से विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों रन आउट हो गए. ऐसे में वो एक ही गेंद पर 2 बार आउट हो गए.
क्या कहता है क्रिकेट का नियम?
क्रिकेट में नियम मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के अनुसार इस मैच में वेदराल्ड को पहली बार हुए रन आउट के आधार पर ही आउट करार दिया गया था. अगर वो पहले वाले रन आउट के समय क्रीज में पहुंच गए होते तो इसके बाद दूसरा रन आउट पर विचार किया जाता. चूंकि वो पहली बार में आउट हो गए थे अंपायर ने दूसरे रन आउट की तरफ देखा तक नहीं.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: RCB स्टार टिम डेविड पर मंडरा रहा बैन का खतरा, एक और गलती करते ही BCCI लेगी सख्त एक्शन
संबंधित खबरें
रसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
17 mins agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
31 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
3 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
4 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
5 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
5 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines