IPL 2026: लगातार 4 हार के बाद बढ़ गई पंजाब किंग्स की मुश्किलें, प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार, जानें समीकरण

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टीम के लिए ये इस सीजन की लगातार चौथी हार रही. इसी के साथ टीम के लिए प्लेऑफ की राह भी मुश्किल हो चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए कितने मैचों में जीत हासिल करनी होगी.

PLAYOFF.jpg

IPL 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत की थी. टीम ने पहले 7 मैचों में से एक भी मैच नहीं हारा था और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज हो गई थी. हालांकि, इसके बाद पंजाब किंग्स की हालत खराब होती नजर आ रही है. टीम ने आखिरी 4 मैचों में हार का सामना किया है और अब पॉइंट्स टेबल में खिसक कर चौथे पायदान पर पहुंच गई है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद टीम की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. आइए आपको बताते हैं कि टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितने मैचों में की जीत की जरूरत होगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेऑफ में कैसे मिले पंजाब को जगह?

पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक सीजन में खेले 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम ने 6 मैचों में टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं 4 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जिसके चलते टीम के खाते में 13 अंक हैं. फिलहाल, टीम के पास 3 लीग मैच बचे हुए हैं. पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 3 में से कम से कम 2 मैचों में जीत हासिल करनी ही होगी. अगर टीम ऐसा करने में कामयाब नहीं हो पाती है तो फ्रेंचाइजी की मुश्किलें बढ़ सकती है और टीम को बाकी टीमों के प्रदर्शन कर ध्यान रखना होगा. 

किस टीम से होंगे पंजाब के मैच?

पंजाब किंग्स की टीम के बचे हुए मुकाबले आसान नहीं होंगे. टीम का अगला मैच 14 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला है. इसके बाद टीम को 17 मई को आरसीबी और 23 मई को लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच खेलना है. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं लेकिन ऐसी स्थिति में इन दोनों के सामने जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. आरसीबी की टीम भी इस सीजन कमाल की लय में नजर आ रही है, ऐसे में पंजाब को संभल कर रहना होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ