---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2026: RCB स्टार टिम डेविड पर मंडरा रहा बैन का खतरा, एक और गलती करते ही BCCI लेगी सख्त एक्शन

IPL 2026: आईपीएल के इस सीजन में टिम डेविड के ऊपर बीसीसीआई अब बैन लगा सकती है. हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उनको एक शर्मनाक इशारा करना भारी पड़ा था. इससे पहले उन्होंने अंपायर के साथ हरकत करना उनको भारी पड़ा था. ऐसे में अगर वो एक और गलती करते हैं तो बोर्ड उनके ऊपर बैन लगा सकता है.

---विज्ञापन---

IPL 2026: आरसीबी के स्टार खिलाड़ी टिम डेविड पर अब आईपीएल 2026 में बैन होने का खतरा मंडरा रहा है. आरसीबी की टीम ने अपना आखिरी मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था, जिसमें उनके ऊपर 30 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था. इसी के साथ उनके खाते में 2 डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं. टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वो मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रहे थे. उनकी इस हरकत के लिए बीसीसीआई ने कार्रवाई की थी और उनके ऊपर जुर्माना ठोका गया था. 

IPL 2026 में 2 बार लग चुका है फाइन

आईपीएल 2026 में टिम डेविड के ऊपर बीसीसीआई आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 2 बार फाइनल लगा चुकी है. पहली बार में उनको 25 फीसदी मैच फीस का जुर्माना ठोका गया था तो वहीं दूसरी बार में 30 फीसदी जुर्माना लगाया गया है. पहली बार गलती करने पर उनके खाते में 1 डिमेरिट अंक जोड़ा गया था तो वहीं दूसरी बारी में 2 डिमेरिट अंक जोड़े गए हैं. ऐसे में अब टिम डेविड के पास 3 डिमेरिट अंक हो गए हैं. आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर किसी खिलाड़ी के खाते में 4 डिमेरिट अंक हो जाते हैं तो उसे एक मैच का बैन झेलना पड़ सकता है. ऐसे में एक और गलती टिम डेविड को बैन करवा सकती है. 

---विज्ञापन---

IPL 2026 में टिम डेविड का प्रदर्शन 

टिम डेविड ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने इस सीजन खेले 11 मैचों की 10 पारियों में 232 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 46.40 का रहा है तो वहीं स्ट्राइक रेट भी 196 का रहा है. आरसीबी के लिए खेलते हुए ये उनका दूसरा सीजन है. पिछले सीजन में भी उनके बल्ले से ताबड़तोड़ अंदाज में रन निकले थे. टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों में उनको थोड़ा संभलकर रहना होगा. उनकी एक गलती के चलते टीम को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026: लगातार 4 हार के बाद बढ़ गई पंजाब किंग्स की मुश्किलें, प्लेऑफ की रेस हुई मजेदार, जानें समीकरण

First published on: May 12, 2026 04:57 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola