क्रिकेट में ऐसा कैसे हो सकता है…! एक गेंद पर 2 बार आउट हुआ बल्लेबाज, जानें कब हुआ ऐसा अद्भुत कारनामा

Unique Cricket record: क्रिकेट में आए दिन कई ऐसे रिकॉर्ड बनते हैं जिन्हें देख हर कोई चौंक जाता है. एक रिकॉर्ड ऐसा भी है जिसमें एक बल्लेबाज एक ही गेंद पर 2 बार आउट हो गया था. क्रिकेट के मैदान पर ये अद्भुत रिकॉर्ड कब बना था आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (99)

Unique Cricket record: क्रिकेट के मैदान पर हर दिन एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बनते और टूटते नजर आते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि कभी एक ही गेंद पर 2 बल्लेबाज कैसे आउट हो सकते हैं? क्रिकेट के मैदान पर ये अद्भुत कारनामा भी हो चुका है. क्रिकेट के नियमों के अनुसार ऐसा होना काफी मुश्किल है लेकिन अगर कोई गेंदबाज नो बॉल फेंकता है और बल्लेबाज रन आउट हो जाता है और इसके बाद अगली गेंद पर नया बल्लेबाज भी आउट हो जाता  है तो एक गेंद पर 2 विकेट गिरने का रिकॉर्ड बन सकता है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बैश लीग में बना था ये अद्भुत रिकॉर्ड

साल 2021, 24 जनवरी के दिन ऑस्ट्रेलिया की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग बिग बैश में ये अद्भुत कारनामा हुआ था. एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर्स के बीच खेले गए मैच में एक ही बॉल पर बल्लेबाज 2 बार आउट हुआ था. एडिलेड स्ट्राइकर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फिल सॉल्ट ने सीधे बल्ले से एक शॉट खेला. ये शॉट गेंदबाज के हाथ से लगकर सीधे स्टंप पर जाकर लगा. जेक वेदराल्ड क्रीज से बाहर रह गए. न आउट होने के बाद भी वेदराल्ड ने रन चुराने का प्रयास किया. इस प्रयास के चक्कर में वो एक बार फिर से विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों रन आउट हो गए. ऐसे में वो एक ही गेंद पर 2 बार आउट हो गए.

क्या कहता है क्रिकेट का नियम?

क्रिकेट में नियम मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के अनुसार इस मैच में वेदराल्ड को पहली बार हुए रन आउट के आधार पर ही आउट करार दिया गया था. अगर वो पहले वाले रन आउट के समय क्रीज में पहुंच गए होते तो इसके बाद दूसरा रन आउट पर विचार किया जाता. चूंकि वो पहली बार में आउट हो गए थे अंपायर ने दूसरे रन आउट की तरफ देखा तक नहीं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ