---विज्ञापन---

पाकिस्तान क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार, सेमीफाइनल में यूएई ने हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर

U19 Asia Cup Semifinal UAE vs PAK: यूएई ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बना ली है। जबकि भारत को बांग्लादेश ने हराया।

U19 Asia Cup Semifinal UAE vs PAK: संयुक्त अरब अमीरात में जारी अंडर 19 एशिया कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जहां बांग्लादेश की टीम ने भारतीय अंडर 19 टीम को हराकर उलटफेर किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मेजबान यूएई की टीम ने पाकिस्तान को हराकर सभी को चौंका दिया। यानी अब फाइनल में 17 दिसंबर रविवार को फाइनल में बांग्लादेश और यूएई की टीमें आमने-सामने होंगी। बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में भारत को 4 विकेट से हराया। वहीं पाकिस्तान को यूएई के खिलाफ 11 रनों से हार झेलनी पड़ी है।

पाकिस्तान को मिली पहली और शर्मनाक हार

पाकिस्तान की अंडर 19 टीम के लिए इस टूर्नामेंट में यह पहली हार रही है। जबकि यह हार ऐसी थी जिसने उसे टूर्नामेंट से ही बाहर करवा दिया। मेजबान यूएई के लिए यह जीत काफी बड़ी जीत रही। खास बात यह थी कि यह टूर्नामेंट उसके खुद के देश में ही खेला जा रहा है। अब होम टीम जब होम ग्राउंड पर फाइनल मुकाबले में उतरेगी। उसके लिए यह काफी गौरव की बात होगी। वहीं फैंस भी काफी संख्या में उमड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

भारत के हाथ लगी निराशा

भारतीय टीम के हाथ भी सेमीफाइनल मुकाबले में निराशा लगी है। लीग स्टीज में टीम को पाकिस्तान ने हराया था। इसके बावजूद टीम दो जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी। पर यहां टीम का प्रदर्शन एक बार फिर खास नहीं रहा और उसे बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में पहले खेलते हुए भारतीय टीम महज 188 पर सिमट गई थी। जवाब में बांग्लादेश ने 42.5 ओवर में ही 6 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और फाइनल में जगह बनाई।

---विज्ञापन---

फाइनल में यूएई लेगी बांग्लादेश से बदला?

फाइनल मुकाबले में अब यूएई की नजरें होंगी बांग्लादेश से बदला लेने पर। लीग स्टेज के मुकाबले में बांग्लादेश अपने सभी मैच जीतकर आई थी। यूएई और वे दोनों एक ही ग्रुप में थे। बांग्लादेश ने यूएई को 61 रनों से हराया था। उस एक मैच के अलावा यूएई ने सभी मुकाबले जीते। जिसमें से पहले श्रीलंका को ग्रुप स्टेज में और अब सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराना उसकी दो बड़ी उपलब्धियां रहीं। अब उसकी नजरें होंगी कि वह फाइनल में बांग्लादेश से ग्रुप स्टेज की हार का बदला ले।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा IPL 2024 से होंगे बाहर! हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिलने से खड़े हुए कई सवाल?

यह भी पढ़ें- IND U-19 vs BAN U-19: एशिया कप से बाहर हुई टीम इंडिया, सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने हराया

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी से क्यों हटाया? क्या ये है सबसे बड़ी वजह

First published on: Dec 15, 2023 08:19 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola