T20 World Cup के लिए UAE ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

UAE Squad Announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन में अब एक हफ्ते का समय रह गया है. इस टूर्नामेंट में UAE भी हिस्सा लेने वाली है और अब उन्होंने अपने स्क्वाड का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है. पाकिस्तानी मूल के स्टार खिलाड़ी को UAE का कप्तान घोषित किया गया है. टीम में भारतीय मूल के प्लेयर्स भी मौजूद हैं.

UAE Squad Announced

एक और टीम ने किया स्क्वाड का ऐलान

UAE Squad Announced: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट की शुरुआत होने वाली है और लगभग सभी टीमों का स्क्वाड पहले ही सामने आ गया था. अब UAE ने भी आधिकारिक रूप से अपने 15 सदस्यी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. बता दें कि पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी मुहम्मद वसीम की कप्तानी में ये टीम बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा बनने वाली है.

विज्ञापन

UAE ने किया स्क्वाड का ऐलान

यूनाइटेड अरब अमीरात ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए 15 सदस्यों के स्क्वाड का खुलासा किया. उन्होंने एकदम आखिरी मौके पर टीम का ऐलान किया है. बता दें कि वसीम के अलावा आर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर और जुनैद सिद्दीकी पर सभी की नजर रहने वाली है. इस टीम में कई सारे भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी मौजूद हैं.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप के लिए UAE का स्क्वाड: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह.

ये भी पढ़ें:- WPL 2026: मुंबई को हराकर एलिमिनेटर में पहुंची गुजरात, 11 रनों से जीता मुकाबला

विज्ञापन

UAE का टी20 वर्ल्ड कप के लिए शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में UAE को ग्रुप D का हिस्सा बनाया गया है. उनके ग्रुप में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और कनाडा मौजूद है. नीचे UAE का पूरा शेड्यूल है:

  • 10 फरवरी 2026: न्यूजीलैंड vs UAE (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)
  • 13 फरवरी 2026: कनाडा vs UAE (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 16 फरवरी 2026: अफगानिस्तान vs UAE (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)
  • 18 फरवरी 2026: साउथ अफ्रीका vs UAE (अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली)

UAE का अब तक टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

यूनाइटेड अरब अमीरात तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने वाली है. इससे पहले 2014 और 2022 के टी20 वर्ल्ड कप का वो हिस्सा बने थे. दोनों ही मौकों पर UAE ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाए थे. पिछले एक-डेढ़ साल में इस टीम का प्रदर्शन बढ़िया रहा है. हालांकि, उनके ग्रुप में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान जैसी बड़ी टीमें हैं. ऐसे में उनके लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल रहने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ