WPL 2026: मुंबई को हराकर एलिमिनेटर में पहुंची गुजरात, 11 रनों से जीता मुकाबला

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women: 30 जनवरी को महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में गुजरात जांयट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई को हरा दिया और एलिमिनेटर में अपनी जगह बनाई.

Cricket News - 2026-01-30T233031.634

Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women: महिला प्रीमियर लीग 2026 में मैच नंबर 16 मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी की और 167 रन बनाए. टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किश्तों में रन बनाए. सबसे ज्यादा रन एश्ले गार्डनर ने बनाए. हालांकि वह अर्धशतक बनाने से चूक गईं. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने निराश प्रदर्शन किया और गुजरात ने 11 रनों से बाजी मारी और एलिमिनेटर में अपनी जगह बना ली. मुंबई की ओर से हरमनप्रीत कौर ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. लेकिन उनकी पारी बेकार चली गई.

विज्ञापन

गुजरात ने बनाए थे 167 रन

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं बेथ मूनी ने 8 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा सोफी डिवाइन ने 21 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने 31 गेंदों में 33 रन बनाए. वहीं, एशले गार्डनर ने 28 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. इसके अलावा जर्जिया वेयरहैम ने 26 गेंदों में 44 रनों का योगदान दिया. गुजरात के खिलाफ एश्ले गार्डनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं. मुंबई की ओर से अमेलिया केर ने 4 ओवर में 40 रन खर्च कर 2 विकेट लिए. इसके अलावा नैट साइव ब्रंट ने 1 और शबनम इस्माइल ने 1 विकेट लिए.

विज्ञापन

मुंबई की ऐसी रही बल्लेबाजी

मुंबई को खराब शुरुआत मिली. हैली मैथ्यूज ने 8 गेंदों में 6 रन बनाए. इसके अलावा सजीवन सजना ने 25 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. वहीं, हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 48 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे. इसके अलावा अमेलिया केर ने 16 गेंदों में 20 रन बनाए. मुंबई 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 156 रन ही बना सकी.

गुजरात की ओर से सोफी डिवाइन ने 4 ओवर में 2 विकेट लिए, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने भी 2 विकेट लिए. दोनों ने शानदार गेंदबाजी की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ